back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

Darbhanga News | Darbhanga Encroachment |…जो मैं बोलता हूं वो मैं करता हूं जो नहीं बोलता वो डेफिनिटेली करता हूं…

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Darbhanga News | Darbhanga Encroachment। आ गया दरभंगा में सिंघम… जो मैं बोलता हूं वो मैं करता हूं जो नहीं बोलता वो डेफिनिटेली करता हूं…। दरभंगा में अतिक्रमण कहां नहीं है। हर तरफ है। सालों से पड़ी है। लाचार बीमारी बनी हुई है। बिल्कुल लाइलाज। जो आए, कागजों में लिखा, वहीं मिटा दी। मगर, इसबार ऐसा हरगिज नहीं होगा। कारण….

- Advertisement -

Darbhanga News | Darbhanga Encroachment | क्योंकि अब दरभंगा को नया सिंघम मिल चुका है, नाम है

अब अतिक्रमण पर हथौड़ा चलेगा। इन अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई होगी। इसकी फेहरिस्त कई बार बनी। कागजों में ही दबी पड़ी, अतिक्रमणकारियों के हौंसले बढ़ाती मिली। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा। अब अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई होगी। इसकी शुरूआत हो चुकी है। क्योंकि अब दरभंगा को नया सिंघम मिल चुका है…नाम है एसएसपी जगुनाथ रेड़्डी।

- Advertisement -

Darbhanga News | Darbhanga Encroachment | सिंघम का वही अवतार अब दरभंगावासी देखने लगे हैं जहां…

एसएसपी श्री रेड्‌डी ने पदभार ग्रहण के साथ ही, अपनी प्राथमिकता में जो गिनाई। उसकी शुरूआत हो गई है यानि सिंघम का वही अवतार अब दरभंगावासी देखने लगे हैं जहां… जो मैं बोलता हूं वो मैं करता हूं जो नहीं बोलता वो डेफिनिटेली करता हूं…। आगे जो खबर आप पढ़ेंगे यह डॉयलॉग उसी की शुरूआत भर है। कारण, अभी तो कार्रवाई अनंत होंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: पीएम श्री नवोदय विद्यालय में Mithila Painting... पढ़िए मिथिला पेंटिंग की समकालीन शैलियों का व्यवस्थित ट्रेनिंग

Darbhanga News | Darbhanga Encroachment | फिलहाल, आज रविवार ग्यारह फरवरी है, आज से अपना बोरिया बिस्तर समेट लो…नहीं तो…

फिलहाल,आज रविवार ग्यारह फरवरी की खबर यही है, वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्‌डी के निर्देश पर दरभंगा यातायात पुलिस का एक्शन शुरू हो चुका है। इससे पहले यातायात पुलिस ने दो तीन दिनों पहले पूरे शहर में माइकिंग से यह घोषणा की थी कि जो अतिक्रणमारी हैं अपना बोरिया बिस्तर समेट लें।

Darbhanga News | Darbhanga Encroachment | सो, कार्रवाई शुरू हो चुकी है। अब ऐसे अतिक्रमणकारी बख्शे नहीं जाएंगें

मगर, अब समय आ गया है। कार्रवाई की जद का। सो, कार्रवाई शुरू हो चुकी है। अब ऐसे अतिक्रमणकारी बख्शे नहीं जाएंगें। इनपर कार्रवाई होगी ही।

Darbhanga News | Darbhanga Encroachment | पुलिस लाइन गेट के सामने दाएं और बाएं

आज दरभंगा यातायात पुलिस की ओर से पुलिस लाइन गेट के सामने दाएं और बाएं साफ-सफाई की गई। बाउंड्री वॉल के ऊपर अवैध रूप से लगे तिरपाल टेंट हटा दिए गए। कर्कट समेत अन्य सामानों को वहां से हटवा कर अतिक्रमण मुक्त अभियान का श्रीगणेश कर दिया गया। एक ट्रेलर उन अतिक्रमणकारियों को दिखा दी गई। जल्दी खुद समेट लो नहीं समेट दिए जाओगे।

Darbhanga News | Darbhanga Encroachment | ये अतिक्रमण बन चुका है दरभंगा का बड़ा…

वैेसे भी दरभंगा में सार्वजनिक, सरकारी जमीन, जल निकाय, तालाब, पोखर, सैरात स्थाई, अस्थाई आदि हर जगह अतिक्रमकारियों की मौज है। यहां तक कि दरभंगा के केवटी प्रखंड के पिंडारुच गांव में वर्षों से चल रहे अतिक्रमण विवाद मामले में हंगामा भी हो चुका है। संजीव कुमार चौधरी खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश भी कर चुके हैं। वहीं, इस हंगामे में अंचल गार्ड सुधीर कुमार सिंह व रामकलश यादव चोटिल हो भी हुए थे। ऐसे में, अतिक्रमणकारियों से निबटना आसान नहीं होगा लेकिन सिंघम के सामने सबकुछ संभव है…और अतिक्रमणकारियों को इसबार समेटा ही जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Rajpal Yadav: जेल जाने के बाद सामने आई राजपाल यादव की हैरान कर देने वाली नेट वर्थ, सुनकर आप भी कहेंगे – ‘छोटे पंडित’...

Rajpal Yadav News: बॉलीवुड के सबसे चहेते कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों अपनी ज़िंदगी...

Tata Sierra 2026: जानिए कितनी पड़ेगी आपकी जेब पर भारी, EMI का पूरा हिसाब

Tata Sierra: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जब भी किसी आइकॉनिक नाम की बात होती...

Bihar Electricity Bill: अप्रैल से बढ़ेगा बिजली का बोझ, उपभोक्ताओं पर 3200 करोड़ का झटका!

Bihar Electricity Bill: समय का पहिया एक बार फिर आम आदमी की जेब पर...

गूगल डूडल: शीतकालीन ओलंपिक 2026 में आइस हॉकी का डिजिटल जश्न

Google Doodle: आज तकनीक और खेल का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब गूगल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें