back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

Darbhanga-घनश्यामपुर के जमीन कारोबार से जुड़े नामचीन राजकपूर शर्मा गिरफ्तार, बिरौल पुलिस ने जालसाजी में दबोचा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के जिरात निवासी व जमीन खरीद-बिक्री में लोगों का सहयोग करने वाले नामचीन राजकपूर शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

- Advertisement -

पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणी कसरोर निवासी वैद्यनाथ यादव ने वर्ष 2020 में राजकपूर शर्मा उसकी पत्नी आशा देवी तथा पत्नी के भाई व बहेड़ा थाना क्षेत्र के बहेड़ा गांव निवासी गुलाब शर्मा पर जालसाजी का आरोप लगाते हुए बिरौल थाना में एफआईआर दर्ज कराया था।

- Advertisement -

इसमें आवेदक ने आरोप लगाया था कि तीनों व्यक्ति ने मिलकर इनसे भूमि निबंधन करने के नाम पर 22 लाख रुपये लिया था। रुपये लेने के बाद भी राजकपूर ने वैद्यनाथ यादव को भूमि निबंधन नहीं किया और न ही इतनी बड़ी रकम वापस लौटाया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Bihar Board Matric Exam: तीसरे दिन भी नकल पर चली नकेल, SDO की चेतावनी से मचा हड़कंप, जानें कितने छात्र रहे अनुपस्थित

इधर, पुलिस अनुसंधान मे यह मामला जालसाजी का सत्य पाया गया। एसडीपीओ के पर्यवेक्षण को सत्य मानते हुए एस एस पी ने आरोपी का गिरफ्तारी का निर्देश अनुसंधानकर्ता को दिया। इधर आरोपी का घर घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में होने के कारण अनुसंधानकर्ता ने उसकी गिरफ्तारी के लिए घनश्यामपुर पुलिस के नाम से वारंट निर्गत करने का आग्रह न्यायालय से किया था।

न्यायालय से निर्गत वारंट के आलोक में घनश्यामपुर पुलिस ने राजकपूर शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार यह मामला तत्कालीन एसडीपीओ के निर्देश पर बिरौल थाना में एफआईआर दर्ज किया गया था।

फोटो। आरोपी राजकपूर शर्मा को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी में घनश्यामपुर पुलिस।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का पंचांग: 06 फरवरी 2026 – जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त और लक्ष्मी पूजा के उपाय

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में दैनिक पंचांग का विशेष महत्व है, जो हमें...

जियो प्रीपेड प्लान्स: 1.5GB डेली डेटा के साथ पाएं सबसे किफायती विकल्प!

जियो प्रीपेड प्लान्स: 1.5GB डेली डेटा के साथ पाएं सबसे किफायती विकल्प! आपके लिए कौन...

अदिति भाटिया: टीवी की रूही अब ‘द केरला स्टोरी 2’ से सिनेमा में मचाएंगी धूम!

Aditi Bhatia News: छोटे पर्दे से बड़े पर्दे की ओर रुख कर रही अदाकारा...

Vivo V70 Elite बनाम OnePlus 15R: कौन सा स्मार्टफोन आपकी जरूरत पूरी करेगा?

Smartphone Comparison: आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन चुनना किसी चुनौती से कम नहीं...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें