back to top
29 जून, 2024
spot_img

Darbhanga News| अलीनगर प्रखंड मत्स्यजीवी की मंत्री बनीं रेणु देवी, पति विजय मुखिया की मौत के बाद मिली फिर से कमान

spot_img
spot_img
spot_img

Darbhanga News| अलीनगर प्रखंड मत्स्यजीवी की मंत्री बनीं रेणु देवी, पति विजय मुखिया की मौत के बाद मिली फिर से कमानअलीनगर प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री पद के लिए हुए चुनाव में रेणु देवी ने जीत दर्ज की है। कुल 36.53% हुए मतदान में रेणु देवी ने कैलाश सहनी को हरा दिया। वोटो की गिनती में रेणु देवी को 1968 वहीं कैलाश सहनी को 870 वोट मिले। इसके साथ ही 1098 मतों के अंतर से रेणु देवी विजयी (Renu Devi became the minister of Darbhanga Alinagar Block Matsyajeevi Sahayog Samiti) घोषित कर दी गईं।

Darbhanga News| विजय मुखिया की मौत से खाली हो गया था सीट

जानकारी के अनुसार, दो वर्ष पूर्व ही मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सभी कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव हुआ था, लेकिन दुर्भाग्यवश मंत्री पद पर विजयी विजय मुखिया की एक वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मुजफ्फरपुर के निकट मौत हो गई थी। इससे यह पद खाली हो गया था। बुधवार की सुबह 7: बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक वोट डाला गया। कुल मतदाताओं की संख्या 8221 है। इनमें से 5824 पुरुष एवं 2397 महिला मतदाताओं को वोट डालना था। यह रेणु देवी विजय मुखिया की ही पत्नी हैं। जहां, 3003 मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए उन्हें विजयी बनाया। इस दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी।

Darbhanga News| विजय मुखिया की विधवा पत्नी रेणु देवी

जानकारी के अनुसार, उपचुनाव में पूर्व मंत्री स्व. विजय मुखिया की विधवा पत्नी रेणु देवी जो धमुआरा गांव की रहने वाली है वही इनके प्रतिद्वंदी कैलाश सहनी जो हरसिंहपुर पंचायत के नवटोलिया के रहने वाले हैं, को हराया। मंत्री पद के लिए सिर्फ दो ही सदस्य मैदान में खड़े थे, इस दौरान निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ परमानंद प्रसाद , सीओ कुमार शिवम, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सूर्य कुमार राम ,थाना अध्यक्ष विनय मिश्रा समेत पूरे प्रखंड के प्रशासनिक पदाधिकारी एवं कर्मी चुनाव के दौरान पूरे मुस्तादी के साथ प्रखंड कार्यालय पर जमे हुए थे। वहीं प्रेक्षक के तौर पर अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन मधुबनी के संतोष कुमार एवं सहायक प्रक्षक के तौर पर अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मधुबनी के राजेश कुमार सिंह मौजूद थे। चुनाव समाप्ति के कुछ देर बाद ही मतों की गिनती प्रारंभ कर दी गई है जो देर शाम तक परिणाम क्लियर होने की संभावना है‌।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Kamtaul News| पेड़ का फसाद, उखड़ाने में हिंसक झड़प, बाल पकड़ा, जमीन पर पटका, पीटा, जेवरात, कैश लूटे, खून-खराबा, FIR
--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें