

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बीते दिन थाना क्षेत्र के राजबनी में अरविंद शर्मा हत्याकांड के मामले में पुलिस उदभेदन के करीब पहुंचने वाली है। हांलाकि इस मामले को लेकर आशंका के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में ली है।
अबतक के अनुसंधान के दौरान मिली जानकारी एवं कुछ साक्ष को लेकर पुलिस की ओर से वैज्ञानिक विधि पर अरविंद हत्याकांड में संलिप्त लोगों की खोज की जा रही है। घटना स्थल का मुआयना करने से यह स्पष्ट हो गया है कि किसी अन्यत्र जगह पर हत्या करने के बाद अरविंद के शव को सड़क किनारे फेक दिया गया है।
- Advertisement -
ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इनके अपने करीबी लोग ही उन्हें विश्वास मे लेकर बुलाया और मौका देखते ही घटना को अंजाम दे दिया होगा।
पुनि सुरेश कुमार राम ने पूछने पर बताया कि अभी पुलिस अनुसंधान जारी है। इसके बाद कुछ भी बताने से पुलिस पदाधिकारी परहेज कर रहे हैं।
- Advertisement -


