back to top
27 मार्च, 2024
spot_img

Darbhanga जिला परिषद में भूचाल, दो अधिकारियों का इस्तीफा…Pressure Politics Exposed

दरभंगा जिला परिषद की आंतरिक स्थिति सामने आई है जो भयभीत करती है। वजह है, दो अधिकारियों जिला परिषद के डिस्ट्रिक्ट इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर का एक साथ इस्तीफा। अचानक दिए गए इस इस्तीफे के कारण फिलहाल दबाव की ज्यादा दिख रही। राजनीति का अखाड़ा जिला परिषद आज से नहीं, विकास पीछे राजनीति पहले के सिद्धांत पर अरसे से रहा है। चाहें बात पूर्व डीडीसी का कार्यकाल हो या उससे और पीछे। जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद हो, लगातार दबिश की राजनीति ने दरभंगा के पंख को कतरा ही है। संयोजन कहीं लंबाई में दिखा नहीं। ताजा घटनाक्रम उसी ऊहापोह की उपज है। दो अधिकारियों का इस्तीफा एक साथ। सबक कौन सीखेगा, भोगना दरभंगा को है। मगर, सवाल तो पूछे जाएंगे ही। जवाबदेही तय करनी होगी। सोचना होगा, आखिर दरभंगा का विकास ऐसे भला कैसे? संभव नहीं? आखिर इस्तीफे की वजह पूछेगा कौन?

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा जिला परिषद के दो अभियंताओं का इस्तीफा एकबारगी आने से दरभंगा प्रशासनिक व्यवस्था पर कई लकींरें खिंच गईं हैं। गुरुवार को जिला अभियंता अनिल कुमार और सहायक अभियंता रामेश्वर झा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दोनों अधिकारियों ने उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को अलग-अलग पत्र देकर अपने पद छोड़ने की सूचना दी।

इस्तीफे के पीछे अलग-अलग कारण, अनिल कुमार का…

जिला अभियंता अनिल कुमार ने अपने त्यागपत्र में व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए लिखा कि अब जिला परिषद में कार्य करना नहीं चाहते, इसलिए डीक्यूएम सह जिला अभियंता के पद से इस्तीफा दे रहे हैं

यह भी पढ़ें:  Big News Alert— @Sanskrit University का भी नाम, Universities से लेकर Agriculture तक ' गड़बड़ी ', 48.5 Crore का वेतन भुगतान बिना Verification? CAG Report में 'Government Funds Mismanagement' का बड़ा खुलासा

रामेश्वर झा का इस्तीफा प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारे में

वहीं, सहायक अभियंता रामेश्वर झा का इस्तीफा प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मचाने वाला है। अपने पत्र में उन्होंने स्पष्ट रूप से आरोप लगाया कि राजनीतिक और प्रशासनिक दबाव के कारण अभियंत्रण विभाग पूरी तरह पंगु बन चुका है

रामेश्वर झा ने लगाए गंभीर आरोप

रामेश्वर झा ने अपने त्यागपत्र में कहा:

“राजनीतिक और प्रशासनिक दबाव के कारण अभियंत्रण विभाग पंगु बनकर रह गया है। ऐसी स्थिति में मैं अपने दायित्व का निर्वहन करने में असमर्थ महसूस कर रहा हूं। इसलिए मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं।”

उनके इस बयान के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म का घिनौना खेल, 10 दरिंदों की तलाश, बहेड़ा पुलिस के हाथ आई सफलता

प्रशासन और राजनीति में हलचल

रामेश्वर झा के इस्तीफे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका आरोप इस बात की ओर इशारा करता है कि इंजीनियरिंग विभाग में सरकारी कामकाज को लेकर भारी दबाव बनाया जा रहा था, जिससे स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कार्य करना मुश्किल हो गया था।

क्या हो सकते हैं इस्तीफे के पीछे के कारण?

  1. विकास योजनाओं में कथित राजनीतिक हस्तक्षेप
  2. सरकारी टेंडर और परियोजनाओं में दबाव
  3. स्वतंत्र रूप से काम करने में बाधा
  4. बढ़ती प्रशासनिक चुनौतियां
यह भी पढ़ें:  Special Ticket Checking Campaign | टिकट...टिकट...Ticket please...NO टिकट...Samastipur, Darbhanga, Saharsa, Raxaul, Narkatiaganj, Motihari, Jaynagar, Sitamarhi में ₹38.63 लाख की फोकट में ट्रेन यात्रा, बेटिकट...

आगे क्या होगा? इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है

इन इस्तीफों के बाद अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है। क्या सरकार उस मामले की जांच करेगी जहां दबाव बनाया जा रहा था? या फिर यह मामला राजनीतिक बहस तक सीमित रह जाएगा? वैसे, जानकारी यही है, इस्तीफा को स्वीकार कर लिया गया है।

👉 इस खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए DeshajTimes.com पर बने रहें।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें