

हायाघाट, देशज टाइम्स। प्रखंड क्षेत्र के पौराम पंचायत के मकसुदपुर गांव स्थित शुक्रवार को महावीर स्थान के प्रांगण में 24 घंटा का अष्टयाम यज्ञ संपन्न हो गया।
अष्टयाम यज्ञ के दौरान पूरा हायाघाट इलाका सिया राम राधे श्याम गौड़ी शंकर जय हनुमान से गूंज उठा।उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया गया। इस बीच लोगों का तांता लगा रहा।इस दौरान कई पंडितो ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से समाज को एक सूत्र में बांधने का मौका मिलता है।
इस मौके पर हायाघाट प्रखंड प्रमुख सीता देवी, पौराम पंचायत के सरपंच आशा देवी, हायाघाट प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि विकास कुमार सिंह,आचार्य कैलाश झा,राजीव यादव,कैलाश दास, बुल बुल सिंह,रजनीश कुमार सिंह, पिंटू सिंह, मंजीत सिंह, चन्दभानु यादव, विपत यादव, जदयू नेता राजकुमार सिंह, चंदेश्वर प्रसाद सिंह, रघुवीर केशरी, अनिल दास, सुरेश दास, मिथलेश सिंह उर्फ मुनीवजी, अमित सिंह, कपिल मांझी, शंभु नारायण सिंह सैकड़ों लोग मौजूद थे।


