back to top
27 मार्च, 2024
spot_img

Agneepath Scheme: दरभंगा, मधुबनी में 21 नवंबर से चार दिसंबर के बीच होगी अग्निवीरों की बहाली

spot_img
spot_img
spot_img

बिहार में भी अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने संभावित तिथि की घोषणा कर दी है। मंत्रालय के संभावित तिथि के अनुसार बिहार के कई जिलों में बहाली की प्रक्रिया सात अक्टूबर से शुरू की जायेगी जो 20 दिसंबर तक चलेगी। लेकिन, परिस्थिति के अनुसार तिथि में बदलाव भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में बुलाई गईं आमसभा, पहुंची अन्नू, सोनमती...दोनों हो गईं खारिज...आंगनबाड़ी सेविका की जगह फिर रह गई खाली, जानिए वजह

बिहार में दानापुर, गया और मुजफ्फरपुर जोन में भर्ती ली जाएगी। इसमें मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

दानापुर (आरओ) जोन में सात से 23 अक्टूबर तक बहाली प्रकिया चलेगी। यहां होने वाले बहाली प्रक्रिया में पटना, बक्सर, भोजपुर, सिवान, सारण, गोपालगंज और वैशाली के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में कनीय अभियंता को मिली ठेकेदार से जान मारने की धमकी

इस बार कटिहार भर्ती बोर्ड के अधीन आने वाले जिलों की बहाली प्रक्रिया मुजफ्फरपुर में ही होगी। कटिहार जोन में सात से 20 दिसंबर के बीच बहाली होगी। इसमें भाग लेने के लिए आवेदक की आयु साढ़े 17 से 23 वर्ष होनी चाहिए। वे ऑनलाइन आवेदन www.joinindianarmy.nic. in पर तय तिथि में ही कर सकते है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में ' साइलेंसर ' से टूटी डेढ़ माह की Silence, अचानक बाजार में क्या दिखा? 16 फरवरी को आया था फोन, पढ़िए

इसमें 12 जिले कटिहार, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सहरसा, सुपौल, मुंगेर, बांका, भागलपुर, खगड़िया और बेगूसराय के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

गया जोन में दो नवंबर से 15 नवंबर तक भर्ती प्रकिया चलेगी। इसमें कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और जमुई के अभ्यर्थी शामिल होंगे। मुजफ्फरपुर जोन में 21 नवंबर से चार दिसंबर के बीच बहाली होगी।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें