back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 19, 2026
spot_img

दरभंगा में MSU सेनानियों पर FIR के खिलाफ प्रतिकार मौन मार्च, लहेरियासराय थाने पर दी मुंह पर काली पट्टी बांध गिरफ्तारी

spot_img
- Advertisement -

रभंगा। मिथिला स्टूडेंट यूनियन की ओर से जटाशंकर चौधरी हत्याकांड को लेकर किए गए फर्जी एफआईआर के विरुद्ध में एमएसयू के दर्जनों सेनानी कर्पूरी चौक से लहेरियासराय थाना तक पैदल मार्च निकाल अपनी गिरफ़्तारी देने लहेरियासराय थाने पर पहुंचे।

- Advertisement -

इस बाबत एमएसयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमन सक्सेना ने कहा दरभंगा शहर में अपराधी बेलगाम हो चूका हैं लोगों को जिंदा जलाया जा रहा हैं बीच सड़क पर पैसा छीन गोली से भून दिया जाता है। जब लोग प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाते हैं न्याय की मांग करते हैं तो पहले आवाज उठाने वाले को लाठियों से बुरी तरह से पीटा जाता है। फिर आंदोलन में नहीं शामिल लोगों का नाम एफआईआर में डाल दिया जाता है ताकि न्याय की कोई कल्पना भी नहीं कर सके।

- Advertisement -
दरभंगा में MSU सेनानियों पर FIR के खिलाफ प्रतिकार मौन मार्च, लहेरियासराय थाने पर दी मुंह पर काली पट्टा बांध गिरफ्तारी
दरभंगा में MSU सेनानियों पर FIR के खिलाफ प्रतिकार मौन मार्च, लहेरियासराय थाने पर दी मुंह पर काली पट्टा बांध गिरफ्तारी

हमारे 26 सेनानियों पर फर्जी एफआईआर किया गया जो 30 मार्च को आंदोलन में किसी तरह से भी शामिल नहीं थे। आज इसी का विरोध करने के लिए हमलोग लहेरियासराय थाना को गिरफ़्तारी देने आए हैं। शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन कर रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: नाबालिग का अपहरण और जबरन शादी, जानें पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला... Darbhanga में अपराधियों के लिए एक सबक!

40-50 के तादाद में सेनानी कड़ी धुप में अपनी मांगो के समर्थन वाले पोस्टर के साथ कर्पूरी चौक से बेंता लहेरियासराय टावर होते हुए लहेरियासराय थाने के आगे जाकर धरणा के रूप में शांतिपूर्ण तरीके से बैठ गए। इसके बाद धरना को एमएसयू के दरभंगा जिलाध्यक्ष वीरेंदर कुमार, जिला परिषद धीरज कुमार झा, अमित कुमार ठाकुर, पूर्व दरभंगा जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा ने सम्बोधित किया।

इसके बाद 5 सदस्यीय टीम में दरभंगा जिलाध्यक्ष समेत जिला पार्षद अमित कुमार ठाकुर धीरज कुमार झा अमन सक्सेना सुमित माऊबेहटिया उदय नारायण झा वार्ता करने के लिए थानाध्यक्ष एच एन सिंह से मिले जहाँ पर थानाध्यक्ष एच एन सिंह ने कहा प्रशासनिक दबाब के कारण एफआईआर किया गया है।

संगठन के लोगों को चिन्हित कर नाम एफआईआर में डाला गया हैं सवाल पूछने पर किसके कहने पर एफआईआर किया गया नाम बताने से इंकार कर दिया गया थानाध्यक्ष की ओर से आश्वासन दिया गया है कि दो दिनों के बाद दरभंगा डीएसपी के साथ संगठन के लोगों का वार्ता करवाया जाएगा जो भी सदस्य इस आंदोलन में शामिल नहीं होंगे सभी का नाम एफआईआर से हटा दिया जाएगा।

जटाशंकर चौधरी के हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा जिसके बाद आंदोलन को समाप्त किया गया लगभग 4 घंटे तक चले इस आंदोलन में एमएसयू सेनानी काफी आक्रोशित दिखे कुसेश्वरस्थान से क्योटी से बहादुरपुर से सदर से हायाघाट से सेनानी आंदोलन में आकर सिर्फ एक सवाल कर रहे थे जब हम आंदोलन में शामिल नहीं थे तो हमारा नाम एफआईआर में क्यू डाला गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में बाजार के बीच फटा सिलेंडर, धमाके से मची भगदड़, कई लोग गंभीर, पढ़िए भीषण धमाका, 30 फीट हवा में उछल गया सिलेंडर !

कहा इसके पीछे राजनितिक साजिस हैं हमारे मुख्य सेनानियों को टारगेट किया जा रहा हैं ताकि विरोध के स्वर को हमेसा के लिए दबा दिया जाए लेकिन हम मिथिला स्टूडेंट यूनियन के सदस्य हैं लाठी और एफआईआर से डरने वाले नहीं हैं अगर न्याय की मांग करना गुनाह है तो हम ऐसा गुनाह करते रहेंगे एमएसयू सेनानी 3 मांग पर अडिग थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: शराब तस्कर से लेकर सालों पुराना वारंटी तक Kusheshwarsthan पुलिस का ट्रिपल एक्शन...चढ़ा हत्थे, इलाके में हड़कंप
दरभंगा में MSU सेनानियों पर FIR के खिलाफ प्रतिकार मौन मार्च, लहेरियासराय थाने पर दी मुंह पर काली पट्टा बांध गिरफ्तारी
दरभंगा में MSU सेनानियों पर FIR के खिलाफ प्रतिकार मौन मार्च, लहेरियासराय थाने पर दी मुंह पर काली पट्टा बांध गिरफ्तारी

इसमें जटाशंकर चौधरी के हत्यारे की गिरफ़्तारी फर्जी एफआईआर वापस किया जाए साथ ही आगे से कोई भी एफआईआर किया जाए तो पहले इसकी जांच की जाए। जिसपर लहेरियासराय थाना ने सहमति दिखाया और दो दिनों के बाद डीएसपी से मिलकर एफआईआर समाप्त करने को लेकर एक बैठक का भी आयोजन किया गया।

इसके बाद आंदोलन समाप्त की घोषणा हुई इस आंदोलन में एमएसयू के संस्थापक सदस्य अनूप मैथिल पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता विद्या भूषण राय, कृष्णा मोहन झा, भरत महापात्र, संजय, राज पासवान, अभिषेक कुमार, जय प्रकाश झा, लीलाधर कुमार, नवीन सोनी, अर्जुन कुमार, अविनाश सहनी, किशन झा, नारायण मिश्रा, अमित मिश्रा, ब्रजेश कुमार, विनय कुमार झा, राजेश आज़ाद, राजा बाबू झा, सुदर्शन झा, रोहित मिश्रा, अमित राज, रोहित तिवारी, आदित्य मंडल, विक्की कुमार, विकास मैथिल, संधीर कुमार, नीरज भारद्वाज, चंदू मिश्रा, अनीश चौधरी, अभिजीत कश्यप, शिवम् कुमार, उज्ज्वल मिश्रा, गौतम कुमार समेत पीड़ित जटाशंकर चौधरी परिवार के भी कई लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Chaitra Navratri: पावन चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ, करें मां शैलपुत्री की आरती

Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व प्रकृति और आध्यात्म के संगम का प्रतीक...

आज का राशिफल 19 मार्च 2026: ग्रहों के शुभ संयोग से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ, जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal: चैत्र कृष्णपक्ष की अमावस्या तिथि के उपरांत प्रतिपदा के शुभ आगमन...

आज का पंचांग: 19 मार्च 2026, चैत्र अमावस्या उपरांत कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: प्रत्येक दिवस का अपना महत्व होता है और जब बात धर्म-कर्म...

Dhurandhar: The Revenge: रणवीर सिंह की दहाड़, क्या है बदला लेने की ये खौफनाक कहानी?

Dhurandhar: The Revenge: रणवीर सिंह की दहाड़, क्या है बदला लेने की ये खौफनाक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें