spot_img

Darbhanga-Kusheshwasthan News | कुशेश्वरस्थान में अब पंचायत भवन में बैठकर कार्याें का निष्पादन करेंगे राजस्व कर्मचारी

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga-Kusheshwasthan News | कुशेश्वरस्थान में अब पंचायत भवन में बैठकर कार्याें का निष्पादन करेंगे राजस्व कर्मचारी। इस संबंध में आदेश आ गया है जहां अब कुशेश्वरस्थान पूर्वी अंचल में काम करने वाले राजस्व कर्मचारियों को पंचायत भवन में बैठकर कार्यों का निष्पादन करना होगा।

- Advertisement -

Darbhanga-Kusheshwasthan News | इसके लिए दिन भी तय कर दिया गया है

इसके लिए इनका दिन भी तय कर दिया गया है। इसी तिथि के तहत, अब ऐसे राजस्व कर्मियों को पंचायत भवन या पंचायत सरकार पर मौजूदगी के साथ वहीं पर कार्यों के निष्पादन करने होंगे। इस आदेश का पत्र आज जारी कर दिया गया है।

- Advertisement -

Darbhanga-Kusheshwasthan News | अलग-अलग दिन

इसके तहत, सभी राजस्व कर्मचारियों को अलग-अलग दिन में पंचायत भवन या पंचायत सरकार पर मौजूद रहना होगा। उसी तिथि को उक्त कर्मचारी कार्यों का वहां निष्पादन भी करेंगे। इस संबंध में, कुशेश्वरस्थान पूर्वी के सीओ अखिलेश कुमार ने बुधवार को पत्र जारी कर दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

Darbhanga-Kusheshwasthan News | सीओ अखिलेश कुमार ने पत्र जारी करने के साथ ही दी हिदायत

सीओ अखिलेश कुमार ने पत्र जारी करने के साथ ही स्पष्ट चेतावनी भी दी है। इसके तहत, अगर, निर्धारित दिन को आवंटित पंचायत भवन पर कोई राजस्व कर्मचारी गैरहाजिर रहते हैं या उनकी उपस्थिति नहीं रहने की शिकायत मिलती है तो ऐसे राजस्व कर्मचारी पर कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

Darbhanga-Kusheshwasthan News | लगातार मिल रही थी शिकायत, हो रही थी परेशानी

सीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि, लगातार राजस्व कर्मचारियों के पंचायत मुख्यालय नहीं आने की लोग शिकायत कर रहे थे। इससे, लोगों को जमीन से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए अंचल कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था।

Darbhanga-Kusheshwasthan News | मुखिया छेदी राय ने उठाई थी आवाज, सीओ ने लिया संज्ञान

लोगों को परेशानी को देखते हुए केवटगामा पंचायत के मुखिया छेदी राय ने सीओ से राजस्व कर्मचारी को पंचायत भवन पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की थी।। इीसके आलोक में सीओ श्री कुमार ने यह आदेश देते हुए दिनवार इनकी ड्यूटी लगा दी है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

Darbhanga-Kusheshwasthan News | इन्हें मिली इस दिन की ड्यूटी

इसके तहत, प्रत्येक सोमवार को सोनू कुमार राम को उसड़ी तथा जवाहर कुमार को सूघराईन ,मंगलवार को अजय कुमार को भिंडुआ तथा भानू प्रताप को महिसोत, बुधवार को मुकेश कुमार राम को कुशेश्वरस्थान उत्तरी तथा जवाहर कुमार को उजुआ सिमरटोका, गुरुवार को अजय कुमार को इटहर तथा भानू प्रताप को केवटगामा एवं शुक्रवार को मुकेश कुमार राम को तिलकेश्वर तथा सोनू कुमार राम को कुशेश्वरस्थान दक्षिणी पंचायत भवन पर उपस्थित रहकर काम करने का निर्देश दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

चौंक जाएंगे आप! दरभंगा के इस सरकारी स्कूल में बच्चे सीख रहे रोबोटिक्स-AI, खुद बना रहे ‘स्मार्ट गैजेट’

Bihar Robotics Education: हनुमाननगर के मोरो उच्च माध्यमिक विद्यालय में अब रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई शुरू हो गई है। नई शिक्षा नीति के तहत छात्र स्मार्ट प्रोजेक्ट बना रह#BiharEducation,#RoboticsInBihar,#AISchools

बड़ी खबर: भारत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट चौधरी का एक्शन, जांच में दोषी बख्शे नहीं जाएंगे!

Bihar Encounter Case: भोजपुर में हुए भारत तिवारी एनकाउंटर मामले पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहली बार बयान दिया है। उन्होंने उच्चस्तरीय न्यायिक जांच आयोग के गठन का आदेश दिया है और#BiharEncounterCase,#SamratChoudhary,#BhojpurNews

पूर्णिया में नए SSP शौर्य सुमन के आते ही हड़कंप! महज 12 घंटे में 26 पुलिसकर्मियों का वेतन रुका, 4 DSP पर गिरी गाज

Purnia News: पूर्णिया के नए एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने पदभार संभालते ही सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने महज 12 घंटे में 26 पुलिसकर्मियों का वेतन रोका और 4 डीएसपी से स्पष्टीकरण मांगा#PurniaNews,#BiharPolice,#ShauryaSuman

PMCH Principal पर Nishant Kumar का बड़ा एक्शन! नहीं उठाया फोन तो…जानिए कहां मिले प्रिंसिपल साहब?

पीएमसीएच प्राचार्य: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पीएमसीएच प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को पद से हटा दिया। ड्यूटी के दौरान निजी क्लिनिक में पाए जाने पर हुई यह सख्त कार्रवाई#PMCHPrincipal,#BiharHealth,#NishantKumar