back to top
7 नवम्बर, 2024
spot_img

Darbhanga में बाढ़ से लड़ाई होगी युद्धस्तर पर, कंट्रोल रूम से नाविकों, पॉलिथीन से नाव तक का प्लान, अंचल में WhatsApp ग्रुप एक्टिव, लाभार्थियों का ID पहले से रहेगा तैयार!

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

दरभंगा में बाढ़ से पहले हाई अलर्ट! DM कौशल कुमार ने दिए 30 जून तक सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश। बाढ़ से निपटने को लेकर दरभंगा DM का बड़ा एक्शन! सभी अफसरों से बाढ़ से पहले दरभंगा में युद्धस्तर पर तैयारी करें! DM ने कहा – एक भी लाभार्थी छूटे नहीं।@दरभंगा,देशज टाइम्स

दरभंगा में संभावित बाढ़ को लेकर डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, दिए कई अहम निर्देश

दरभंगा में कंट्रोल रूम से लेकर नाविकों तक सबकी होगी जांच – DM ने की सख्त मॉनिटरिंग। बाढ़ से पहले दरभंगा प्रशासन पूरी तरह एक्टिव! DM ने खुद संभाला कमान, सभी विभागों को अलर्ट। 30 जून तक हर हाल में पूरी हो तैयारी – दरभंगा DM का बड़ा आदेश! पॉलिथीन से लेकर नाव तक सबका प्लान। दरभंगा में बाढ़ के खतरे से पहले बनी पुख्ता रणनीति! DM की बैठक में लिया गया ये बड़ा फैसला@दरभंगा,देशज टाइम्स

सम्पूर्ती पोर्टल, राहत वितरण, नाव पंजीकरण से लेकर आश्रय स्थल की तैयारी तक की गहन समीक्षा

दरभंगा, देशज टाइम्स। संभावित बाढ़ की चुनौती से पहले तैयारी की रणनीति को लेकर आज बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार, समाहरणालय में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Election @ मंत्री जीवेश कुमार ने सहसपुर में डाला वोट, कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्रा बोले- 'जनता बदलाव के मूड में'

सम्पूर्ति पोर्टल की समीक्षा और आधार लिंकिंग पर ज़ोर

सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि नए लाभार्थियों की प्रविष्टि जल्द पूर्ण करें। अयोग्य व्यक्तियों को सूची से हटाएं। बैंक खातों की आधार सीडिंग के लिए बैंकों के साथ समन्वय बैठक करें। बाढ़ के बाद सहायता राशि एक सप्ताह में लाभार्थियों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके लिए सभी लाभार्थियों का ID पहले से तैयार रखने का आदेश भी दिया गया।

बाढ़ तैयारी में जनप्रतिनिधियों को जोड़ने पर बल

बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भागीदारी अनिवार्य की गई। सभी अंचल में WhatsApp ग्रुप बनाने का निर्देश ताकि रियल-टाइम कम्युनिकेशन हो सके। पॉलिथीन सीट, बुनियादी सुविधा, कंट्रोल रूम संचालन और मुखिया से समन्वय के निर्देश दिए गए।

नाविक, नाव मालिक और राहत साधनों की जांच अनिवार्य

नावों का पंजीकरण, भौतिक निरीक्षण, नाविकों से एकरारनामा, और मोबाइल नंबर का सत्यापन अनिवार्य किया गया। बाढ़ आश्रय स्थलों पर बिजली, शुद्ध पानी, शौचालय जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Election Big Breaking : अलीनगर में आधी आबादी ने दिखाई लोकतंत्र की ताकत, 86 साल की चंद्रकला बनीं ऑइकन

तटबंध निरीक्षण और सुदृढ़ीकरण के लिए विशेष निर्देश

बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल को कहा गया कि तटबंधों का निरीक्षण करें। स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षा सुनिश्चित करें। मरम्मत कार्य को समय पर पूरा करें।

कंट्रोल रूम और मोबाइल नंबर सत्यापन की व्यवस्था

मुखिया, आपदा मित्र, गोताखोर, स्वयंसेवक सभी का मोबाइल नंबर सत्यापित कर रिकॉर्ड में रखने के निर्देश दिए गए। PHED को भू-जल स्तर की निगरानी और चापाकल की मरम्मती पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में अधिकार सर्वोपरि — दिव्यांग मतदाताओं ने जिद कर डलवाया VOTE, पढ़िए

बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी

पर समाहर्ता (राजस्व): मनोज कुमार, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन): सलीम अख्तर, उप निदेशक जनसंपर्क: सत्येंद्र प्रसाद, एसडीओ (सदर): विकास कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी: प्रशांत कुमार, वरिष्ठ उप समाहर्ता: वृषभानु चंद्र, अनुमंडल पदाधिकारी (बिरौल/बेनीपुर), सभी अंचलाधिकारी उपस्थित रहे।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के जाले में हर वर्ग का जज्बा — दिव्यांग अरविंद ने पहली बार डाला VOTE, Ireland से लौटे शोध छात्र दिग्विजय भी बूथ...

जाले। लोकतंत्र के महापर्व में हर वर्ग का उत्साह झलकता दिखा। दोघरा बुनियादी विद्यालय...

Darbhanga के जाले प्रखंड में 63.42% रिकॉर्ड मतदान, महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे; 69 हजार से ज्यादा महिला वोटरों ने डाला वोट

जाले। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को हुए मतदान में कुल 63.42 प्रतिशत मतदाताओं ने...

Darbhanga Election @ मंत्री जीवेश कुमार ने सहसपुर में डाला वोट, कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्रा बोले- ‘जनता बदलाव के मूड में’

जाले। सहसपुर पंचायत में मतदान केंद्र संख्या-1 पर बिहार सरकार के नगर विकास एवं...

Darbhanga चुनाव विवाद — BJP समर्थक पर कार्रवाई न होने से नाराज Jan Suraaj प्रत्याशी RK मिश्रा ने नगर थाना के गेट पर दिया...

प्रभाष रंजन, दरभंगा। दरभंगा शहर में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी आरके मिश्रा और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें