back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 17, 2025

हर दिन 2 मापी और सुबह 7 बजे से कैंप – Darbhanga में किसानों के लिए प्रशासन का नया प्लान, अब लटकेंगे नहीं, 7 दिनों में होंगे किसानों के काम!

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा DM का बड़ा ऐलान: लापरवाह कर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई, किसान निबंधन होगा तेजी से। अब लटकते नहीं रहेंगे किसानों के काम!@दरभंगा,देशज टाइम्स।

- Advertisement - Advertisement

राजस्व-कृषि विभाग के समन्वय से होगा तेजी से किसानों का निबंधन, 7 दिन में कार्य पूरा करने के आदेश

दरभंगा DM ने दिए 7 दिन में कार्य पूरा करने के आदेश। हर दिन 2 मापी और सुबह 7 बजे से कैंप – दरभंगा में किसानों के लिए प्रशासन का नया प्लान।@दरभंगा,देशज टाइम्स।

- Advertisement - Advertisement

ऑनलाइन लगान, ई-मापी, आधार सीडिंग पर फोकस – दरभंगा में प्रशासन ने कसी कमर

लापरवाही की अब नहीं मिलेगी छूट! दरभंगा DM ने समीक्षा बैठक में कसे राजस्व कर्मियों के पेंच। DM कौशल कुमार ने दिए निर्देश: एक हफ्ते में खत्म हों सभी लंबित आवेदनों की जांच। ऑनलाइन लगान, ई-मापी, आधार सीडिंग पर फोकस – दरभंगा में प्रशासन ने कसी कमर। दरभंगा से बड़ी खबर: DM की चेतावनी – काम में ढिलाई पर होगी सख्त कार्रवाई!

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  साइबर अपराध से कैसे बचें, दरभंगा के छात्रों को मिला SDPO प्रभाकर तिवारी का गुरु मंत्र, जानिए किसे बताया बड़ा हथियार

किसानों के निबंधन को लेकर दरभंगा में जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक, सभी लंबित कार्य 7 दिनों में निपटाने का निर्देश

दरभंगा, देशज टाइम्स | दरभंगा के प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में राजस्व एवं किसान निबंधन से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में अंचलाधिकारी, राजस्व कर्मचारी, किसान समन्वयक, एवं किसान सलाहकार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों को चेताया – शिथिलता पर होगी सख्त कार्रवाई

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग मिलकर किसानों का अधिक से अधिक निबंधन सुनिश्चित करें। इसके लिए सभी कर्मचारियों को आपसी समन्वय (coordination) से काम करना होगा ताकि योजनाओं का लाभ किसानों तक सीधे पहुंचाया जा सके।

सुबह 7 से दोपहर 12 तक लगेंगे विशेष कैंप

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि: किसान समन्वयक एवं हल्का कर्मचारी सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक कैंप लगाकर किसानों का निबंधन सुनिश्चित करें। किसान सलाहकार कैंप स्थल तक किसानों को लाने की जिम्मेदारी निभाएं। e-KYC प्रक्रिया को तेज किया जाए ताकि निबंधन और लाभ हस्तांतरण में कोई रुकावट न हो।

राजस्व कार्यों की भी हुई समीक्षा

बैठक के बाद जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के ऑनलाइन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की, जिसमें निम्नलिखित बिंदु शामिल थे: ऑनलाइन जमाबंदी  ई-जमाबंदी डिफेक्ट चेक, परिमार्जन प्लस, अभियान बसेरा-2, आधार सीडिंग, ई-मापी प्रणाली, ऑनलाइन लगान भुगतान, जिन अंचलों में 75 दिनों से अधिक समय से आवेदन लंबित हैं, वहां के अंचलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे लंबित मामलों का निष्पादन शीघ्र करें।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga सीएम साइंस कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव: 100 से अधिक रिक्तियों पर होगी सीधी नियुक्ति

लंबित कार्यों पर सख्ती: एक सप्ताह की डेडलाइन

जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि भी लंबित कार्यों को एक सप्ताह के अंदर पूर्ण करना होगा। जो पदाधिकारी शिथिलता बरतेंगे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अमीनों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रतिदिन कम से कम दो मापी कार्य (Land Measurement) अवश्य करें।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Police News: SSP जगुनाथ रेड्डी का बहादुरपुर थाने पर अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुविधा पर कड़ा आदेश, पढ़िए फटकार, व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त

बैठक में मौजूद रहे ये प्रमुख पदाधिकारी

इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल अधिकारियों में अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी सिद्धार्थ कुमार, तीनों डीसीएलआर (DCLR), सभी अंचलाधिकारी एवं किसान सलाहकार मौजूद थे

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

PM Kisan Yojana लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर: 22वीं किस्त पाने से पहले ज़रूरी है ये काम!

PM Kisan Yojana: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए एक अहम सूचना सामने आई...

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) गाजियाबाद में ग्रेजुएट और डिप्लोमा ट्रेनी पदों पर भर्ती, 174 पदों के लिए करें आवेदन

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल), गाजियाबाद यूनिट ने सत्र 2025-26 के लिए ग्रेजुएट और डिप्लोमा...

सूर्यकुमार और गिल का बल्ला कब गरजेगा? विश्व कप से पहले भारत के पास बचे हैं सिर्फ 7 टी20

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, दिल थाम कर बैठिए! भारत और दक्षिण अफ्रीका के...

Tata Sierra SUV: भारत की सड़कों पर धूम मचाने को तैयार नई एसयूवी!

Tata Sierra SUV: भारत में एसयूवी सेगमेंट में धूम मचाने वाली टाटा सिएरा एसयूवी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें