spot_img

दरभंगा-मधुबनी के सकरी से ऑटो पर आया सवार…वहीं सड़क पर गिरा…ब्रेन हेमरेज…बेहोश…फिर फरिश्ता बनकर आया मनीगाछी का नौशाद

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर। मनीगाछी थाना क्षेत्र के दहौड़ा निवासी मो. नौशाद ने पीड़ित मानवता की सेवा कर एक मिसाल पेश की है। जब आज के दौर में घटना दुर्घटना में घायल लोगों को राह चलते राहगीर देखते ही मुंह मोड़ लेते हैं, वहीं नौशाद ने मानसिक दौरा से पीड़ित व्यक्ति को तत्काल टेंपो में बैठा कर एक उच्चस्तरीय अस्पताल में पहुंचा कर इलाज प्रारंभ करवा कर मिसाल पेश की है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सकरी की ओर से ऑटो पर सवार एक व्यक्ति धरौरा पहुंचा जहां ऑटो से उतरते ही अचानक सड़क पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। उसी समय बगल में खड़े दहौड़ा निवासी मो. नौशाद ने दूसरी टैंपू पर उसे सवार करते हुए बेनीपुर अवस्थित जीवन हॉस्पिटल मैं उन्हें भर्ती करवाया।

 

हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ.आर के झा ने पहले तो उन्हें चिकित्सा करने में आनाकानी की, लेकिन नौशाद द्वारा सारी जवाबदेही लेने के बाद तत्काल उनका इलाज प्रारंभ किया गया तो अनजान व्यक्ति का रक्तचाप बहुत ही ऊंचा था। 220 /130 था और वह बेशुद्ध अचेतावस्था में हैं वह कुछ भी बताने मैं सक्षम नहीं है।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बेनीपुर अस्पताल में जल्द डायलिसिस सेवा होगी शुरू, MLA पहुंचे Hospital Inspection पर

लेकिन चिकित्सक डॉ. झा ने थाना को सूचना देते हुए उसका त्वरित इलाज प्रारंभ किया और थाना के स्तर से उक्त व्यक्ति का विस्तृत खोजबीन की जा रही है।

 

इस संबंध में पूछने पर डॉ. आर के झा ने बताया कि मरीज उच्च रक्तचाप के कारण ब्रेन हेमरेज (मानसिक दौरा) हो चुका है। लेकिन उनके पहुंचाने वाले नौशाद और पुलिस के देखरेख में उसका बेहतर इलाज किया जा रहा है। दूसरी ओर पुलिस के खोजबीन में तत्काल उस व्यक्ति का परिचय बेनीपुर प्रखंड के नवादा निवासी राम प्रकाश झा के रूप में बताया जा रहा है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनके कोई परिजन अस्पताल तक नहीं पहुंच पाए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Bomb Threat:’इस्लामी शुक्रवार क्राइस्ट’ का आया E-mail…13 IED-RDX से बिहार विधानसभा और पटना कोर्ट को उड़ाने की धमकी

Bihar Bomb Threat: बिहार में एक सनसनीखेज घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को सकते में...

Nitish Kumar Rajya Sabha: नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा की शपथ, बिहार से दिल्ली तक हलचल, बदलेंगे सियासी समीकरण?

Nitish Kumar Rajya Sabha: क्या नीतीश कुमार अब दिल्ली की सियासत में अपनी नई...