spot_img

Darbhanga के Benipur में दर्दनाक Road Accident, 9 साल की निशु कुमारी की मौत, School से लौट रही थी घर, लोगों ने किया सड़क जाम

spot_img
- Advertisement -

Satish Jha, Benipur | बहेड़ा थाना क्षेत्र के अंटौर गांव में गुरुवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से कुलदीप पासवान की 9 वर्षीय पुत्री निशु कुमारी की मौत हो गई। घटना दोपहर करीब 4 बजे की है, जब उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अंटौर की तीसरी कक्षा की छात्रा स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान बेनीपुर से अलीनगर जा रहे अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी और वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

- Advertisement -

इलाज के दौरान मृत घोषित

स्थानीय लोगों ने बच्ची को बेहोश अवस्था में सड़क किनारे पड़ा देखा और तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल बेनीपुर ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में शराबबंदी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! बेनीपुर-जाले में भारी मात्रा में शराब जब्त, तस्कर दबोचे गए

परिवार की स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही माता धनवंती देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतका तीन भाई-बहन में सबसे बड़ी थी। उसके दो छोटे भाई हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Durga Puja दरभंगा पूजा पंडाल में अश्लील डांस! SDPO सुमन ने तुरंत बंद कराया ऑर्केस्ट्रा, समिति पर FIR

स्थानीय लोगों का आक्रोश

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बेनीपुर-अलीनगर मुख्य सड़क (एसएच 88) को जाम कर दिया। सड़क पर आवाजाही ठप हो गई, जिससे यातायात बाधित हो गया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही बहेड़ा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा पुलिस में दो दरोगा की फ़ेरबदल -‘पुलिस दीदी’ की हुई वापसी! SSP जगुनाथ रेड्डी ने किया ट्रांसफर, लड़कियों में जगी नई उम्मीद

Darbhanga Police: दरभंगा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। 'पुलिस दीदी' के नाम से मशहूर दरोगा ईशु रानी को नेहरा थाना की नई जिम्मेदारी मिली है, जिससे छात्राओं में खुशी है। #DarbhangaPolice,#PoliceDidi,#BiharNews

Madhubani News लापता बेटी मिली! मधुबनी पुलिस ने अयोध्या से गायब युवती को परिवार से मिलवाया, जानें पूरी कहानी

Bihar Police: मधुबनी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से लापता एक युवती को खुटौना थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पर #BiharPolice,#MadhubaniNews,#MissingGirl

दरभंगा में अकेली महिला पर जानलेवा हमला, अगरबत्ती देने के बहाने घर में घुसा शख्स, DMCH में भर्ती

Bihar Crime: बिहार के दरभंगा में एक महिला पर जानलेवा हमला हुआ है। घर में अकेली सो रही महिला पर अगरबत्ती देने के बहाने घुसे युवक ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप स #BiharCrime,#DarbhangaNews,#CrimeAgainstWomen

मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर हमला: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, सलमान खान के करीबियों को भी धमकी!

Lawrence Bishnoi Gang: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। जुहू में हुई गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर को गोली लगी, जबकि सलमान खान के करीबियों को #LawrenceBishnoiGang,#TigerShroffAttack,#MumbaiCrime