spot_img

दरभंगा में रविवार बना काल, NH 57 काकरघाटी के पास कार हादसे में तीन की मौत, कई जख्मी

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। दरभंगा में रविवार की सुबह काल बनकर आया। यहां एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई जख्मी हैं। मामला सदर थाना क्षेत्र के एनएच 57 स्थित काकरघाटी से जुड़ा है जहां रविवार की तड़के सुबह करीब चार बजे भीषण कार हादसा हुआ है। कार पेड़ से टकराई है। वहीं, पुलिस का कहना है पुल से टकराने के कारण हादसा हुआ। कार पर सवार सहरसा के लोग मुजफ्फरपुर से मधेपुरा बर्थडे पार्टी में शामिल होने जा रहे थे। इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -

वहीं कई जख्मी हो गए। इसमें तीन की हालत गंभीर है। तीनों गंभीर जख्मियों का डीएमसीएच में इलाज चल रहा है।  जिला अंतर्गत सदर थाना क्षेत्र के काकरघाटी में सड़क हादसे में रविवार की सुबह करीब चार बजे एक नैनो कार पुल से टकरा गई। इससे तीन लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य जख्मी हो गए। पुलिस सभी को डीएमसीएच ले गई।

- Advertisement -

परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है। मरने वालों में सहरसा के पतरघट थाना क्षेत्र के धवौली के जिवेंद्र झा की पत्नी चालीस वर्षीय रेखा देवी, उनके पुत्र राजकुमार झा व पुत्री मधु शामिल हैं। वहीं, घायलों की पहचान मृतक राज कुमार झा की पत्नी स्मिता मिश्रा (23), पुत्री अनिका उर्फ बिट्टू (4) व साथ चल रहे अरवल जिला के कुर्था थाना क्षेत्र के कुर्था के रामजी यादव के पुत्र कुंदन यादव (25) हैं। इसमें स्मिता मिश्रा व पुत्री अनिका की हालत काफी गंभीर देख चिकित्सकों ने डीएमसीएच से पटना रेफर कर दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  गर्मी में लो वोल्टेज का 'करंट', कुशेश्वरस्थान के लोग बेहाल; जानिए कब मिलेगा इस समस्या से छुटकारा?

वहीं, कुंदन यादव का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, सभी मुजफ्फरपुर से नैनो से बर्थडे पार्टी में मधेपुरा जा रहे थे। उसी दौरान ये हादसा हुआ। इधर, पुलिस का कहना है, गाड़ी पुल से टकरा गई। इससे यह घटना हुई। गाड़ी खुद राजकुमार झा चला रहे थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बाल-बाल बचे ‘छोटे सरकार’: मोकामा विधायक अनंत सिंह के काफिले का भयानक सड़क हादसा!

Anant Singh Accident: मोकामा विधायक अनंत सिंह का काफिला अथमलगोला के पास फोरलेन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. एक ट्रैक्टर के अचानक रुकने से यह हादसा हुआ, जिसमें विधायक बाल-बाल बचे और कुछ#AnantSingh,#BiharNews,#RoadAccident

बिहार की इस बेटी ने मचाया तहलका! 126 गेंदों में ठोके 306 रन, महिला क्रिकेट में टूटा रिकॉर्ड

Bihar Women's Cricket: बिहार की युवा बल्लेबाज अक्षरा गुप्ता ने महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में नाबाद 306 रन बनाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 126 गेंदों में 55 चौके और 8 छक्के लगाए, जिससे#AksharaGupta,#BiharWomensCricket,#BhagalpurCricket

बिहार के सरकारी अस्पतालों में अब नहीं भटकेंगे मरीज! X-Ray, अल्ट्रासाउंड खराब होने पर मिलेगी तुरंत सुविधा, जानिए निशांत कुमार का बड़ा प्लान

Bihar Health News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को अब जांच मशीन खराब होने पर भटकना नहीं पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है, जिसके तहत निकटवर्ती अस्पताल में#BiharHealthNews,#GovernmentHospitals,#PatientCare

‘ मैं चिल्लाती रही…’ 6 दिन तक दर्द से कराहती रही बेगूसराय रेप पीड़िता, प्राइवेट पार्ट में डाले कारतूस, लकड़ी और…

Begusarai Crime News: बेगूसराय में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 24 वर्षीया विवाहिता के प्राइवेट पार्ट से 6 दिन बाद गोली और कंकड़ मिले हैं। इस घटना ने मेडिकल लापरवाही और पुलिस जांच पर गं#BegusaraiCrime,#GangRapeBihar,#MedicalNegligence