spot_img

Darbhanga News: जिसकी खुद की शादी में सिर्फ 13 दिन बचे थे…Road Accident, बहन की शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

spot_img
- Advertisement -

Road Accident: दरभंगा में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। एक युवक, जिसकी खुद की शादी में सिर्फ 13 दिन बचे थे, अपनी फुफेरी बहन की शादी से लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस दुखद घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।

- Advertisement -

दरभंगा-सहरसा जाने वाली स्टेट हाईवे-17 पर झमटा गांव के पास बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। शादी से लौट रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बिरौल थाना क्षेत्र के अखतबाड़ा गांव निवासी दशरथ चौपाल के 19 वर्षीय बेटे चंद्र किशोर चौपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

- Advertisement -

घर में चल रही थीं Road Accident से पहले शादी की तैयारी

परिजनों ने बताया कि चंद्र किशोर चौपाल बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह अपनी शादी के लिए गांव आया था। उसकी शादी 13 दिनों बाद, यानी 20 अप्रैल को होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। इसी दौरान वह बीती रात अपनी फुफेरी बहन की शादी में शामिल होने जाले थाना क्षेत्र के मनगर गांव गया था। यह सुनकर आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। घटना की सूचना उसके मोबाइल फोन के जरिए स्वजनों तक पहुंची। खबर मिलते ही अखतबाड़ा और मनगर से स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे और मंजर देख सन्न रह गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Weather Alert: 'पश्चिमी विक्षोभ' और बंगाल खाड़ी की नमी बदलेगा बिहार का मौसम, 4 दिनों तक तूफान-बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

ग्रामीणों के अनुसार, चंद्र किशोर बेंगलुरु की एक कंपनी में काम करता था और अपनी शादी के लिए घर आया हुआ था। 20 अप्रैल को उसकी शादी बिरौल के पोखराम हरिपटनियां गांव में तय थी। परिवार में इसकी शादी की तैयारी चल रही थी, लेकिन एक पल में सब कुछ मातम में बदल गया।

पोस्टमार्टम से इंकार, गांव में ही हुआ अंतिम संस्कार

चार भाइयों में तीसरे नंबर का चंद्र किशोर पूरे परिवार का सहारा था। जाले थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन स्वजनों ने बेटे का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव स्वजनों को सौंप दिया गया। सोमवार सुबह गांव में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। इस Road Accident के बाद मां बदहवास होकर बार-बार “चंदू-चंदू” पुकारते हुए बेहोश हो जा रही हैं, वहीं पिता दशरथ चौपाल सदमे में खामोश हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा Police Transfers, चला SSP जगुनाथ रेड्डी का तबादला एक्सप्रेस, तीन इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, बहेड़ा SHO समेत कई बदले

Darbhanga Police Transfers: दरभंगा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। बेहतर पुलिसिंग...

Madhubani News: स्कूल नहीं आने की सजा… झाड़ू पोछा लगवाया, कमरे में कर डाला बंद… बाहर निकली बच्चे की लाश, पढ़िए ये कैसी ज्ञान,...

मधुबनी Student Death: बिहार के मधुबनी जिले में एक स्कूल के छात्र की संदिग्ध...

Bihar Train Accident : किऊल-मोकामा रेल की पटरी पर बुजुर्ग खंड -खंड, दर्दनाक मौत

बिहार ट्रेन हादसा: सूबे के लखीसराय जिले में एक बेहद हृदय विदारक घटना सामने...

IAS Training: प्रमोशन से जुड़ा बिहार के 38 IAS अफसरों का अनिवार्य प्रशिक्षण, लिस्ट में ये नाम शामिल

IAS Training: बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के लिए एक...