back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

Darbhanga के घनश्यामपुर में 10 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, अधिकांश सड़कों पर पानी, दोनों तटबंध के बीच घिरे आधा दर्जन गांवों के लोग

spot_img
- Advertisement - Advertisement

घनश्यामपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। कमला नदी में आए उफान से दोनों तटबंध के बीच बसे आधा दर्जन गांव चौथे दिन भी बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं।

- Advertisement -

प्राप्त सूचना के मुताबिक नदी का जलस्तर झंझारपुर में खतरे के निशान को पार कर गया है तथा पानी खतरे के निशान से लगभग एक मीटर ऊपर बह रहा है।

- Advertisement -

नदी के दोनों तटबंधों के बीच बसे डूब क्षेत्र के गांव बाऊर, नवटोलिया, कनकी मुसहरी, बैजनाथपुर, कैथाही, गिदराही, रसियारी पुनर्वास टोला, जमरी डीह मुसहरी आदि गांव का प्रखंड तथा जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क भंग हो गया है। गांव की अधिकांश सड़कें डूबी हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: West Bengal Election में BJP की जीत का शंखनाद, शाहनवाज हुसैन बोले- 'TMC का किला ढहना तय'

बाऊर-घनश्यामपुर प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क पर दो से तीन फीट तक पानी बह रहा है। खेत खलिहान, बाग बगीचे डूबने से पशुचारा का संकट उत्पन्न हो गया है। बाढ़ से धान, मरूआ, मक्का, केला तथा मौसमी सब्जियों की खेती तबाह हो गई है। आवाजाही के लिए लोग नाव की सवारी कर रहे हैं।

भारी बरसात के बीच बाढ़ से लोग परेशान हो रहे हैं। मध्य विद्यालय बाऊर, मध्य विद्यालय रसियारी, प्राथमिक विद्यालय कनकी मुसहरी आदि में पानी घुसने से बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हो सकता है। जल स्तर में वृद्धि को देखते हुए तटबंध की चौकसी बढ़ा दी गई है।

विभागीय अधिकारी तटबंध की निगरानी कर रहे हैं। इस संबंध में पूछने पर विभाग के जेई अश्वनी कुमार ठाकुर ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। इस बीच आरओ नीलोफर मल्लिका ने तटबंध तथा सरकारी नावों का जायजा लिया। आरओ ने बताया कि 13 सरकारी नाव का परिचालन किया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जियो प्रीपेड प्लान्स: 1.5GB डेली डेटा के साथ पाएं सबसे किफायती विकल्प!

जियो प्रीपेड प्लान्स: 1.5GB डेली डेटा के साथ पाएं सबसे किफायती विकल्प! आपके लिए कौन...

अदिति भाटिया: टीवी की रूही अब ‘द केरला स्टोरी 2’ से सिनेमा में मचाएंगी धूम!

Aditi Bhatia News: छोटे पर्दे से बड़े पर्दे की ओर रुख कर रही अदाकारा...

Vivo V70 Elite बनाम OnePlus 15R: कौन सा स्मार्टफोन आपकी जरूरत पूरी करेगा?

Smartphone Comparison: आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन चुनना किसी चुनौती से कम नहीं...

T20 World Cup में जिम्बाब्वे ने किया बड़ा धमाका, श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, रोमांच के लिए तैयार हो जाइए! टी20 वर्ल्ड कप...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें