

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। कुशेश्वरस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां तिलकेश्वरस्थान से सपहि जाने वाली सड़क बाढ़ के पानी में बह जाने से करीब 10 से 15 हजार लोगों का जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क भंग हो गया है।
साथ ही, कोसी नदी के जलस्तर में दोबारा पानी बढ़ने लोगो के सामने प्रतिदिन नई समस्या उत्पन्न हो रही है। तिलकेश्वर से सपहि गांव तक जाने वाली सड़क में बने पुल के पानी ओवरफ्लो होकर बह रहा था। फिर अब उसमें कटाव हो गया। इससे यहां के लोगों का जन-जीवन पूरी तरह जंजाल हो गया है। पढ़िए पूरी खबर
कुशेश्वरस्थान प्रखंड से तिलकेश्वरस्थान जाने वाली मुख्य सड़क कोसी नदी में आई उफान ने अपने साथ बहा कर ले गई है। इससे तिलकेश्वरस्थान का कुशेश्वरस्थान पूर्वी से सड़क संपर्क भंग हो गया है।
कुशेश्वरस्थान में कमला-बलान पश्चिमी तटबंध के पूर्वी हिस्से में अवस्थित प्रखंड के छह पंचायत इलाके में कोसी और करेह नदी के जलस्तर बढ़ने से पांच पंचायत के लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। सबसे ज्यादा लोगो को आने जाने के लिए नाव ही सहारा है।
इस इलाके के करीब एक दर्जन से ज्यादा गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। इससे आमलोगों की समस्या काफी बढ़ गई है। इस इलाके में कोशी नदी के जलस्तर में दोबारा पानी बढ़ने लोगों के सामने प्रतिदिन नई समस्या उत्पन्न हो रही है।
कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में बाढ़ का कहर से ग्रामीण काफी परेशान हैं। इस इलाके का जनजीवन पूरी तरीके नाव पर निर्भर हो गया है। बताया जाता है कि तिलकेश्वर से सपहि गांव तक जाने वाली सड़क में बने पुल के पानी ओवरफ्लो होकर बह रहा था।
पानी का दबाव बढ़ने के कारण सड़क में कटाव हो गया। कहा जाता है इस सड़क के कटने से इस इलाके के करीब 10 से 15 हजार लोगों का जिला मुख्यालय सड़क संपर्क भंग हो गया है।


