मई,20,2024
spot_img

Darbhanga News | Darbhanga Municipal Corporation | सुनिए निगम के अधिकारी…ये जनता की बड़ी लाचारी… सबक लीजिए…रास्ते पर निकलने से पहले हनुूमान चालीसा का पाठ आखिर कबतक? पूछ रही जनता बेचारी?

spot_img
spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

spot_img

Darbhanga News | Darbhanga Municipal Corporation | सुनिए निगम के अधिकारी…ये जनता की बड़ी लाचारी है। सबक लीजिए या सबक सिखाने के लिए महिलाएं तैयार हैं। बहुत हुआ, अब और सहन नहीं होता। आखिर, सड़कों की इतनी दुर्दशा क्यों? कौन है जिम्मेदार? सिर्फ चुनाव के समय चाहिए वोट…बाकी समय देते रहिए आश्वासन की घुट्‌टी मगर अब इन सड़कों पर निकलने से पहले हनुूमान चालीसा का पाठ नहीं करेंगे वार्ड 35 और 44 के लोग…। पढ़िए पूरी खबर

Darbhanga Municipal Corporation |आखिर कबतक? पूछ रही जनता बेचारी? नगर निगम और पार्षद की ये लापरवाही

आखिर कबतक? पूछ रही जनता बेचारी? नगर निगम और वार्ड पार्षद की लापरवाही का दंश आखिर कब तक? क्यों झेलें लोग? क्यों झलने को मजबूर हो रहीं वार्ड 35 और 44 की जनता। जवाब किसी के पास नहीं? नगर निगम की खामोशी और पार्षद के प्रति बढ़ता जनाआक्रोश, आखिर इसका अंजाम क्या होगा? कौन भुगतेगा? अंतत: जनता? जो बेचारी है…।

Darbhanga Municipal Corporation |  सड़कों का जाल बिछाने का दावा करने वाले आखिर कहां हैं…क्या दिखता नहीं, यहां फंसी है लोगों की जान, आफत में

एक तरफ केंद्र और बिहार सरकार की योजनाओं के अंतर्गत नगर विकास विभाग की ओर से लगभग सभी गली-मोहल्ले तक सड़क का जाल बिछा कर बेहतर आवाजाही की सुविधा दी जा रही है। वही, कुछ वार्ड ऐसे भी हैं जहां की विकट परिस्थिति के चलते ना सिर्फ उक्त वार्ड बल्कि हज़ारों की संख्या में बाहरी लोगों की जान सांसत में हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News|Darbhanga Inter School Quiz Competition Inquisitive News| Holy Cross सरताज, Cinderella बना Runner Up, Harrow का दबदबा, रहा Third

Darbhanga Municipal Corporation | मामला दरभंगा नगर निगम के वार्ड नंबर 35 में से जुड़ा है

मामला दरभंगा नगर निगम के वार्ड नंबर 35 में से जुड़ा है। इसमें सड़क की स्थिति इतनी जर्जर हो चुकी है कि कब कौन दुर्घटना का शिकार बन जाये कहना मुश्किल है।

Darbhanga Municipal Corporation | 22 नंबर गुमती (रेलवे क्रॉसिंग) से बेंता चौक जाने वाली मुख्य सड़क इस कदर जर्जर

22 नंबर गुमती (रेलवे क्रॉसिंग) से बेंता चौक जाने वाली मुख्य सड़क इस कदर जर्जर हो चुकी है जो आमजन को जाने आने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विजय पूर्वे के मकान के पास कई महीनो से बीच सड़क पर पुलिया का एक स्लैब टूटा हुआ है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| दरभंगा के केवटी बूथ 187, दो हिरासत में

Darbhanga Municipal Corporation | अभी तक नगर निगम और वार्ड 35 के पार्षद का क्या ध्यान नहीं पड़ा है, जबकि

इसको अभी तक नगर निगम और वार्ड 35 के पार्षद का क्या ध्यान नहीं पड़ा है, जबकि इस सड़क से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग का आवागमन होता है। करीब 10 पंचायत को जोड़ने वाली यह सड़क है। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण चार पहिया और दो पहिया वाहन चालक को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Darbhanga Municipal Corporation | पूछ रही जनता, आखिर कब तलक, जब भी चुनाव आएंगे नेताजी आप हमसबको ठगते रहेंगे

वही स्थानीय लोगों ने कहा कि जब भी चुनाव आते हैं तो नेता हम लोगों को ठगने का काम करते हैं। कई वर्ष से सड़क की स्थिति जर्जर बनी हुई है। और, पुलिया के स्लैब भी टूटा हुआ है ना तो कोई बड़े नेता और ना ही दरभंगा नगर निगम के पार्षद इसको ठीक कराने का प्रयास कर रहे हैं।

Darbhanga Municipal Corporation | आखिर जवाब दो, वादा जो किया वो निभाओगे कब, 

बस चुनाव के समय आते हैं। सभी प्रकार के वादे करते हैं। और जीतने के बाद अपने सत्ता भोग में लग जाते हैं। इस सड़क की दुर्भाग्य ऐसी है कि सड़क के दोनों और दो वार्ड क्रमशः वार्ड नम्बर 35 और वार्ड नम्बर 44 हैं। इसके चलते पार्षद भी इस टूटे हुए पुलिया का मरम्मत कार्य में अपनी दिलचपी नहीं दिखाते हैं। इसके कारण दोनों वार्ड की जनता को और इस सड़क से गुजरने वाले हजारों व्यक्ति को प्रतिदिन अपने गाड़ी और जान जोखिम में लेकर सफर करना पड़ता हैं। आक्रोशित स्थानीय महिलाओं ने पार्षद को सबक सिखाने की बात भी कह डाली।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| CSP चलाने वाला निकला बड़े गैंग का अपराधी, SDPO Manish Chandra Choudhary का Action...दो अपराधी लोडेड पिस्टल,मैग्जीन, कारतूस के साथ गिरफ्तार

Darbhanga Municipal Corporation | वार्ड 35 के पार्षद पति संतोष ठाकुर ने बताया, बस टेंडर…

वहीं, इस संदर्भ में वार्ड 35 के पार्षद पति संतोष ठाकुर ने बताया कि यह सड़क मुख्य सड़क है और इसका निर्माण जल्दी कराया जाएगा। टेंडर प्रतिक्रिया जल्द ही होने वाली है। इस कारण से इस सड़क का निर्माण जल्द होने की संभावना है, लेकिन टूटे हुए पुलिया पर मरम्मत के कार्य से पल्ला झाड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें