spot_img

दरभंगा के सिमरी के कंटेनर लूट कांड का पर्दाफाश, पुलिस ने दो शातिरों के साथ सामान किया बरामद

spot_img
- Advertisement -

संजय कुमार राय, दरभंगा देशज टाइम्स ब्यूरो। सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन मोड़ से चार दिनों पहले लूटी गई कंटेनर को जिला पुलिस ने सभी सामानों के साथ बरामद कर लिया हैं इसके अलावे घटना में प्रयुक्त कार एवं पीकअप समेत दो शातिर बदमाश को भी पकड़ लिया गया हैं।

- Advertisement -

शुक्रवार को इस बाबत एसएसपी अवकाश कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुये कहा कि कंटेनर से लूटे गये एक एक सामान को पुलिस ने बरामद कर लिया हैं !कुल बरामद में 2068समान हैं जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये हैं।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि लूटी गई डाक पार्सल गाड़ी एच आर 55ए एल -4660 एवं उसमें लदा समान को सूचना मिलते ही छः लाख के मूल्य के 378आइटम को पुलिस ने उसी दिन बरामद कर लिया था !लेकिन अन्य सामानों की बरामदगी और अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस प्रयास कर रही थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बाढ़ का कहर! 4 गांवों का संपर्क टूटा, जिंदगी बचाने नाव का सहारा; बच्चों की पढ़ाई भी चौपट

एसएसपी श्री कुमार ने कहा कि सिमरी थाना की पुलिस लगातार छापेमारी दरभंगा और मधुबनी जिले में कर रही थी इसी क्रम में मधुबनी जिला के कटोला गांव निवासी अशोक कुमार के पुत्र रितेश कुमार उर्फ रिक्की को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद रितेश ने पूछताछ के क्रम में पुलिस के सामने सारी सच्चाई उगल दी। रितेश के निशानदेही पर पुलिस ने दरभंगा जिला के बहेरा थानान्तर्गत देवराम गांव में छापेमारी कर इस घटना के मास्टरमाइंड राम कुमार झा के पुत्र रोशन कुमार झा को पकड़ा।

यह भी पढ़ें:  नल-जल की खुली पोल! दरभंगा SDO ने मारा छापा, करोड़ों खर्च पर भी पानी गायब

रोशन के घर देवराम गांव एवं मधुबनी जिला के पुलिस केन्द्र के पीछे घर से लूटे गये सभी समान करीब 1690 आइटम करीब 24लाख मूल्य के सामानों की सम्पूर्णत बरामदगी कर ली। इसके अलावे घटना को अंजाम देने अपराधी जिस कार से आये थे उस कार Br06cv1339 को भी पुलिस ने बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें:  अल नीनो का डर! दरभंगा में 'जीरो टिलेज' मशीन ने किसानों को किया बर्बाद, जानें क्या है पूरा मामला

यही नहीं जिस पीक अप BR07GB-5394का इस्तेमाल ट्रक से सामान उतारकर ले जाने में उपयोग किया गया उसे भी बरामद कर लिया गया हैं। एसएसपी श्री कुमार ने कहा कि अन्य संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस प्रयासरत हैं एवं पकड़े गये अपराधियों का इतिहास खंगाला जा रहा हैं !उन्होंने कहा कि इस मामले के उदभेदन में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में संगीत की नई क्रांति: अब सीखिए योग, नृत्य, गायन और पाइए मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट!

Darbhanga Music Academy: दरभंगा में त्रिपुष्कर एकेडमी ऑफ म्यूजिक ने गायन, वादन, नृत्य, योग और पेंटिंग्स में प्रशिक्षण के साथ सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं। यह पहल शास्त्रीय संगीत परंपरा#DarbhangaMusic,#BiharArts,#TripushkarAcademy

बिहार में बदल जाएगी तस्वीर! मिथिला की इस कला से मिलेगा बंपर रोजगार, जनक-जानकी से रिश्ता -विरासत ‘सिक्की कला’ देगा दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर,...

Bihar Sikki Art: मिथिला की प्राचीन सिक्की कला अब बिहार में बंपर रोजगार लाएगी। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि केंद्र-राज्य सरकार मिलकर इसे राष्ट्रीय पहचान दिलाएगी, जिस#BiharSikkiArt,#DarbhangaNews,#EmploymentInBihar

बिहार में सुशासन की नई सुबह: BIPARD को मिली ISO मान्यता, क्या बदलेगा प्रशासन?

Bihar Governance: बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) को ISO 9001:2015 प्रमाणन मिला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के सुशासन और जनसेवा में मील का पत्थ#BiharGovernance,#BIPARD,#ISOCertification

24 घंटे में Navgachia Police खुल गया खौफनाक राज! पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Navgachia Police: नवगछिया पुलिस ने गोपालपुर में हुई महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। आरोपी पति जीवन हरिजन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने अवैध संबंध के चलते पत्#NavgachiaPolice,#BhagalpurCrime,#BiharNews