- Advertisement -
गायघाट, देशज टाइम्स। गायघाट पुलिस ने दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच 57 के रेला ढाला बेरूआ पुल के पास राहगीरों से लूटपाट की साजिश रचते चार लुटेरों को दबोचा है।
रविवार की रात उसकी गिरफ्तारी हुई। इनके पास से एक लोडेड कट्टा और सभी के पास गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार गायघाट के मैठी निवासी सन्नी कुमार, दीपक कुमार, अमोल कुमार और टोनी कुमार और को कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
- Advertisement -
🔥 आज की सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
1 

बेंगलुरु में बड़ा हादसा: खदान धंसी, 40 फीट ऊंची चट्टान मजदूरों पर गिरी, 7 की मौत, 5 जख्मी!
2 

नवादा में खौफनाक वारदात! बंद कमरे में मिली पति-पत्नी की लाश, मायके वालों ने पुलिस को कहा – हत्या है! Muder और सुसाइड की बिग मिस्ट्री?
3 

दरभंगा: दो दिन से लापता अधेड़ की बंद घर में मिली लाश, FSL टीम पहुंची! बड़ी तहकीकात
4 

Bihar Crime News: Arrah कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे चाचा-भतीजे को बदमाशों ने भूना! एक की मौत, दूसरा नाज़ुक
5 

बड़ी खबर! जब CM Samrat और दोनों डिप्टी CM ने की पटना मेट्रो की मलाही पकड़ी तक सवारी, मिला उद्घाटन का तोहफा | अब इन 5 स्टेशनों के बीच पटना मेट्रो की दौड़ शुरू, जानिए किराया
6 

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का बिहार कनेक्शन! हाजीपुर साइबर कैफे में RAID, 3 लोग हिरासत में, महाराष्ट्र STF की जांच की बड़ी आंच बिहार तक?
चारों पर आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि गायघाट पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर इनकी गिरफ्तारी की है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया हैं।
- Advertisement -
यह चारों दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच पर लूट-पाट करने वाला एक गिरोह हैं। फोरलेन मार्ग राहगीरों से ये सब लूटपाट करते हैं।आसपास के थाने में भी इन सभी के बारे में पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा अन्य थानों से अपराधिक कुंडली खंगाली जा रही है।
बीते दो दिन पहले बाईक सवार युवक को एनएच पर ही मारी थी गोली
बता दें कि गायघाट में बीते दो दिन पहले बाईक सवार युवक को एनएच पर ही गोली मारी गई थीं। लूटपाट की मकसद से बदमाशों ने दरभंगा माॅल से वैशाली जिला लौट रहे टेक्नीशियन को गोली मार दी थीं। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष अनूप कुमार लगातार इस मामले में अब भी छापेमारी कर रही है।
- Advertisement -








