back to top
21 जून, 2024
spot_img

Darbhanga News| Manigachi News| देखें VIDEO | कनपट्‌टी पर पिस्तौल, गर्दन पर छूरा सटाया…भंडारिसम में लाखों की डकैती, देखें VIDEO |

spot_img
Advertisement
Advertisement

Darbhanga News| Manigachi News| देखें VIDEO | कनपट्‌टी पर पिस्तौल, गर्दन पर छूरा सटाया…भंडारिसम में लाखों की डकैती, देखें VIDEO | जहां, मैथिली भाषा में बोलने वालेे चेहरे पर मास्क लगाकर खुद को छुपाते करीब तीन चार की संख्या में आए अपराधियों ने घर में हथियार का भय दिखाकर जमकर डकैती की। लाखों के जेवरात और नकदी बंटोरा आराम से चलते बने। जहां, अब थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में बड़ी तहकीकात चल रही है। देखें VIDEO|

Darbhanga News| Manigachi News| अशोक पेपर मिल थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा ने शव को

मनीगाछी के भंडारिसम गांव निवासी कमलेश झा के घर बीती रात अपराधियों ने तांडव मचाया। घर में घुसे डकैतों ने हथियार के बल पर लाखों मूल्य के जेवरात समेत नकदी डकैती कर चलते बने। वारदात रात के करीब एक बजे की है। जहां, कमलेश झा की पत्नी पुष्पा झा बताती हैं, रात के करीब एक बजे पांच की संख्या में पिस्तौल एवं छूरे से लैस अपराधियों ने घर के पीछे से आंगन में प्रवेश किया।

घर के दरवाजे को धक्का मारकर खोला। चार की संख्या में भीतर प्रवेश कर मेरी कनपट्‌टी पर पिस्तौल तथा गर्दन पर छूरे को सटाकर मेरे गर्दन से सोने की दो भरी का चेन, दो कान बाली,दो हाथ की अंगूठी तथा गोदरेज से ढ़ाई भरी सोने की चूड़ी, चांदी का हाथ का मठ्ठा तथा करीब नौ हजार कैश के अलावे दो कीमती मोबाइल भी लेकर चले गए।

Darbhanga News| Manigachi News| अशोक पेपर मिल थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा ने शव को

सभी अपराधी बीस से तीस साल के थे। मुंह मास्क और गमछा से ढ़के थे। आपस में सभी मैथिली भाषा में ही बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि करीब सात भरी सोने तथा बीस भरी चांदी के जेवरात एवं नगद के अलावा अन्य सामानों की लूट की गई है। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त वह अकेली थी और उनके पति कमलेश झा बाहर गए हुए थे।

Darbhanga News| Manigachi News| अशोक पेपर मिल थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा ने शव को

करीब एक घंटे तक लूटपाट करने के बाद सभी अपराधी रात करीब दो बजे घर के पश्चिम की ओर भाग निकले। घटना की जानकारी पाकर घटनास्थल पर पहुंची मनीगाछी की पुलिस ने अगल बगल के जंगलों में खोजबीन की। लेकिन अपराधियों का कोई ठिकाना नहीं मिला। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि घटना की जांच के लिए फोरेंसिक और टेक्निकल टीम को सूचित किया गया है। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक की टीम ने वहां से साक्ष्यों को एकत्रित किया एवं घटना की विस्तृत जानकारी ली।

Darbhanga News| Manigachi News| अशोक पेपर मिल थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा ने शव को

थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंचकर फोरेंसिक एवं टेक्निकल की टीम वहां से साक्ष्यों को एकत्रित कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने में जुटी है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि एकत्रित किए गए साक्ष्यों की रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Darbhanga News| Manigachi News| अशोक पेपर मिल थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा ने शव को

पुलिस सूत्रों के अनुसार,लूटे गए मोबाइल को सर्विलांस पर रखकर उसके लोकेशन की जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन मोबाइल बंद रहने के कारण लोकेशन की जानकारी नहीं मिल पायी। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया घटना के उद्भेदन एवं अपराधियों की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसका खुलासा शीघ्र कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

जरूर पढ़ें

Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

बिहार में अब 400 नहीं, हर महीने 1100 रुपये पेंशन! नीतीश कुमार का चुनावी...

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें