back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

दरभंगा के बिरौल में छात्रों ने किया ताली, वर्षा ताली, रेल, रॉकेट ताली का अभ्यास

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। स्काउट एंड गाइड के प्रथम सोपान के प्रशिक्षण का शुभारंभ उत्क्रमित उच्च विद्यालय औराही कुशेश्वरस्थान में जिला संगठन आयुक्त श्याम कुमार पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर नवमीं एवं दसवीं कक्षा के बालक-बालिकाओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बच्चों के बीच उपस्थित भारत स्काउट एंड गाइड के पदाधिकारी का परिचय कराया गया। इस दौरान जिला संगठन आयुक्त श्याम कुमार पांडेय ने भारत स्काउट एंड गाइड के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानव के जीवन में विभिन्न गुणों का समावेश आवश्यक है तो उसका निरंतर अभ्यास उसके सफलता की कुंजी। उन्होंने बालक बालिकाओं के बीच विभिन्न प्रकार की तालियां जैसे स्वागत ताली, वर्षा ताली, रेल, रॉकेट ताली का अभ्यास उन्होंने कराया।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: 19 बोतल कोडीन और 720 नशीली गोलियों के सौदागर को मिली 10 साल की सजा, 50 हजार का जुर्माना भी

 

फिजिकल फिटनेस गुरु मुकेश कुमार ने उपस्थित सभी बच्चों से प्रातः उठकर नित्य व्यायाम करने, सही आहार एवं सुन्दर विचार के लिए अपने बुजुर्गों के पास बैठने का समय निकालने का आग्रह किया। उन्होंने मोबाईल से दूरी बनाने एवं अध्ययन पर ध्यान देने को कहा। मोबाइल का हमेशा उपयोग करना हानिकारक है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जान से खिलवाड़, KusheshwarAsthan सोहरबा घाट में बिना लाइसेंस चल रही थी दवा दुकान, ड्रग इंस्पेक्टर की छापेमारी में 77 तरह की दवाइयां जब्त

 

 

अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य बद्री चौपाल ने भारत स्काउट एंड गाइड के पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए आगमन के लिए उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

 

इधर, इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं के बीच हंसी हर्ष एवं अपने कर्तव्य के प्रति तन्मय होनेका भाव विकसित हुआ। मौके पर शारिरिक शिक्षक रविन्द्र कुमार सिंह, वरीय शिक्षक प्रवीण कुमार पिंटू, कपिंद्र कुमार सच्चिदानंद झा सहित सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sanya Malhotra: ‘दंगल’ गर्ल सान्या मल्होत्रा का जन्मदिन आज, जानिए एक डांसर से टॉप एक्ट्रेस बनने का सफर

Sanya Malhotra News: बॉलीवुड की दुनिया में कई सितारे ऐसे हैं जो रातोंरात बुलंदियों...

आज का पंचांग: शुभ-अशुभ मुहूर्तों के साथ जानें आज का पंचांग 25 फरवरी 2026

Aaj Ka Panchang: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की नवमी उपरांत दशमी तिथि, दिन बुधवार,...

पूनम पांडे: अब ‘बोल्ड’ पूनम पांडे नहीं ‘भक्ति’ में लीन, वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनते हुए हुई भावुक!

Poonam Pandey News: एंटरटेनमेंट की दुनिया में पूनम पांडे का नाम हमेशा ही सुर्खियों...

Airtel Prepaid Plan: एयरटेल का नया 1,099 रुपये का प्लान: अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और प्रीमियम मनोरंजन

Airtel Prepaid Plan: टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच एयरटेल ने एक ऐसा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें