spot_img

Darbhanga News: दुर्गापूजा पर Darbhanga City में दिखेंगे कई बदलाव, यातायात से लेकर हर जगह नई व्यवस्था

spot_img
- Advertisement -

- Advertisement -

Darbhanga News: दुर्गापूजा पर Darbhanga City में दिखेंगे कई बदलाव, यातायात से लेकर हर जगह नई व्यवस्था। जहां, दरभंगा समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी राजीव रौशन व वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी की संयुक्त अध्यक्षता में दुर्गापूजा को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

बैठक में जिला शांति समिति के सदस्यों ने दुर्गा पूजा के अवसर पर किए जाने वाले कार्यों एवं विधि व्यवस्था संधारित रखने से संबंधित अपने-अपने विचार दिए। इसमें सप्तमी से दशमी तक शहर की यातायात व्यवस्था खासकर मौलागंज, रहमगंज, हसन चौक, कादिराबाद चौराहा एवं बाजार समिति में व्यवस्थित रखने के लिए व्यवस्था करने, अष्टमी से दशमी तक रात्रि में शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाने, पंडालों में सीसीटीवी लगवाने, पहली, छठवीं एवं सप्तमी को विभिन्न स्थलों से निकलने वाले कलश यात्रा में महिला बल को प्रतिनियुक्त करने, पंडालों में अग्निशमन की व्यवस्था करने, श्यामा माई मंदिर,हसन चौक पर भारी भीड़ के लिए नियंत्रण की व्यवस्था, पूजा स्थल पर महिला/पुरुष का कतार अलग-अलग हो, डीजे पूर्णतः प्रतिबंध हो आदि शामिल हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दरभंगा में सड़क पर मौत का तांडव! कार-बाइक की भीषण टक्कर में BPSC अभ्यर्थी युवक की मौत, 4 घंटे जाम रही सड़क

बताया गया कि इस वर्ष 10 अक्टूबर को महासप्तमी प्रतिमा (स्थापना की तिथि) है। वहीं 11 अक्टूबर को महाअष्टमी/महानवमी एवं 12 अक्टूबर 2024 को विजयादशमी है।
शांति समिति के कई सदस्यों ने बताया कि बिजली के तार जो घरों से सटे है, को प्लास्टिक से कवर करवाया जाना आवश्यक है। साथ ही बिजली के लटके हुए तार को दुरुस्त करवाने का सुझाव दिया। बताया गया कि जिला स्कूल से नीम चौक के बीच रात्रि में सुनसान रहता है, इसलिए वहां गश्ती की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दरभंगा में नाबालिग के अपहरणकर्ता को बड़ा झटका! कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत, अब क्या होगा?

बैठक में अल्लपट्टी चौक, बंगाली टोला, मजार से नागेंद्र झा कॉलेज मार्ग में भी गश्ती करवाने की मांग की गई। बैठक में जिला शांति समिति के सभी सदस्यों ने शांति के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार संपन्न करवाने का भरोसा दिलाया। शांति समिति के सदस्य ने कहा की पूजा के दौरान पुलिस बल को सादे लिबास में प्रतिनियुक्ति करने हेतु सुझाव दिया।

साथ ही अग्निशमन एवं सीसीटीवी की व्यवस्था पूजा पंडाल को करना होगा। शांति समिति के सदस्य द्वारा बताया गया कि मिर्जा खान तालाब के समीप छिनतई की घटना ज्यादा होती है। साथ ही पूजा के दौरान महिला पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का सुझाव दिया। मोटरसाइकिल पर ट्रिपल लोडिंग पर ध्यान देने की जरूरत है से अवगत कराया गया।

पूजा स्थल के समीप नगर निगम के माध्यम से ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करवाने के लिए एवं पूजा पंडाल में कचरा संग्रहण के लिए प्लास्टिक डस्टबिन का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि जिला शांति समिति के सदस्य सोशल मीडिया पर अफवाह या दूसरे की भावना आहत करने वाले संदेश पर नजर रखें एवं वैसे संदेश को ग्रुप में डालने के बजाय स्थानीय पदाधिकारी को उपलब्ध करा दें।

शांति समिति को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिला शांति समिति के सदस्यों के सुझाव को संबंधित पदाधिकारी की ओर से नोट किया गया है। पार्किंग, लाइटिंग, पानी लीकेज सभी पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं, महसूस करते हैं की दरभंगा जिले में कोई भी पर्व/त्यौहार हो, विधि व्यवस्था की स्थिति हो, शांति समिति के सभी सदस्य चाहे किसी भी दल के हो, किसी भी वर्ग के हो, वे सबसे ऊपर उठकर शांति की स्थापना को महत्व देते हैं। इस पर जिला के सभी लोगों को गर्व है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Accident दरभंगा में चीख-पुकार! कुशेश्वरस्थान-फुलतोड़ा मार्ग पर ई-रिक्शा पलटा, 5 लोग जिंदगी-मौत से जूझ रहे

जिला प्रशासन की ओर से जिला शांति समिति के सदस्यों को इस समर्पण के लिए, लगातार किए जा रहे हैं सफल कार्य को लेकर धन्यवाद देता हूं। आभार प्रकट करता हूं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने जिला शांति समिति पर,शांतिपूर्ण त्यौहार संपन्न करने के संकल्प पर भरोसा जताते हुए कहा कि नो एंट्री के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में महापौर अंजुम आरा, उप महापौर नाजिया हसन, नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार प्रशांत, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार,उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित कुमार आदि संबंधित पदाधिकारी गण, साथ ही जिले के सम्मानित शांति समिति के सदस्य आदि उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में राजस्व कर्मचारियों की हड़ताली पर गिरी गाज! सरकार ने दिया हटाने का आदेश, डोंगल भी जब्त

Bihar Revenue Employees: बिहार सरकार ने हड़ताली राजस्व कर्मचारियों और अमीनों पर कड़ा एक्शन लिया है। राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने उन्हें तत्काल हटाने और डोंगल वापस लेने का आदेश दिया है#BiharNews,#RevenueDepartment,#DilipJaiswal

बिहार में 10 जनवरी से शुरू होगी जनगणना! घर बैठे दे सकेंगे जानकारी, जानें आपके शहर बदलने की वजह भी पूछी जाएगी या नहीं

Bihar Census: बिहार में जनगणना 2027 का दूसरा चरण 10 जनवरी से शुरू हो रहा है। नागरिक 24 जनवरी तक ऑनलाइन स्व-गणना कर सकेंगे। इस बार प्रवास समेत 40 सवाल पूछे जाएंगे, जिसमें व्यक#BiharCensus,#Census2027,#SelfEnumeration

बिहार में आज शाम 6 बजे NDA की महाबैठक! सम्राट चौधरी के नेतृत्व में तय होगी आगे की रणनीति, जानें क्यों अहम है ये...

Bihar NDA Meeting: बिहार में आज शाम 6 बजे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में NDA की बड़ी बैठक होने वाली है। विधान परिषद चुनाव के नतीजों की समीक्षा और भविष्य की रणनीति पर मं#BiharNDAMeeting,#SamratChoudhary,#BiharPolitics

मधुबनी गोलीकांड: फरार ASI की तलाश में BIHAR से देश – NEPAL तक | 12 SPECIAL TEAM कर रही छापेमारी | 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड,...

Bihar Police Firing: मधुबनी के बलिराजगढ़ में ASI चंद्रमोहन सिंह द्वारा ग्रामीणों पर गोली चलाने के मामले में 60 घंटे बाद भी आरोपी फरार है। बिहार पुलिस ने 5 कर्मियों को सस्पेंड कर 25#BiharPolice,#MadhubaniCrime,#ASIFiring