back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 8, 2026
spot_img

दरभंगा में मुहर्रम के दिन विशाल की हत्या में मोबाइल खोलेगा कई राज, एक अपराधकर्मी की गिरफ्तारी से पुलिस सुराग के करीब

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। एपीएम थाना क्षेत्र के अनार कोठी के निकट मुहर्रम के दिन रामभद्रपुर गांव निवासी गुणानंद झा के पुत्र विशाल झा की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस अपराधियों के तह तक पहुंच गई है। इसी क्रम में उसी गांव के एक अपराधकर्मी की गिरफ्तारी पुलिस ने की है।

- Advertisement -

प्रभारी डीएसपी बिरजू पासवान ने कहा कि पकड़ा गया अपराधकर्मी रामभद्रपुर गांव का ही प्रिंस कुमार है। उन्होंनें कहा कि शहर के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मुकदमे है। डीएसपी श्री पासवान ने जानकारी देते हुए कहा कि नगर थाना में 146/09,147/09,73/14,148/09,एपीएम पतोर थाना में 127/17,134/17एवं बहेड़ी थाना में 37/20 आदि मामला दर्ज है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि मुहर्रम के दिन प्रिंस ने ही किसी काम के बहाने पतोर चौक पर बुलाया था। और, उसी बीच अपराधियों ने बीच रास्ते में ही ताबड़तोड़ कई गोलियां दाग दी। उन्होंने बताया कि विशाल को डीएमसीएच इलाज के लिए लाया गया था। लेकिन, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बेनीपुर में Fire Safety को लेकर अग्निशमन विभाग का बड़ा एक्शन, गांव-गांव जाकर लोगों को दिए ये जरूरी टिप्स

उन्होंने बताया कि इस मामले में विशाल के पिता गुणानंद झा के ब्यान पर मामला (143/22)दर्ज किया गया था !अनुसंधान के क्रम में प्रिंस का नाम आया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है !उन्होंने कहा कि प्रिंस को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

डीएसपी श्री पासवान ने कहा कि प्रिंस के मोबाइल से कई राज खुल गए हैं, लेकिन पुलिस और भी अनुसंधान कर रही है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही इस मामले से सटीक रूप से पर्दा उठ जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पिपलेश्वर महादेव मंदिर: जहाँ होते हैं नाग देवता के साक्षात दर्शन

Nag Devta: भारतीय संस्कृति में मंदिरों का विशेष महत्व है, जहाँ आस्था और अध्यात्म...

इमरजेंसी गैजेट्स: हर घर की जरूरत, मुश्किल वक्त का साथी

Emergency Gadgets: ईरान पर हमले के बाद बढ़े वैश्विक तनाव के बीच, घर में...

Patna Auto News: पटना में 22 हजार ऑटो को मिलेगा नया ज़ोनल परमिट, हर वाहन में QR कोड व्यवस्था

Patna Auto News: पटना की सड़कों पर अब सिर्फ रफ्तार नहीं, बल्कि व्यवस्था भी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें