मई,18,2024
spot_img

Darbhanga की ग्रामीण महिलाएं बनेंगी विधिक जागरूक, बिरौल, हायाघाट,अलीनगर के रिसोर्स पर्सन को मिली जिम्मेदारी

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज टाइम्स। दरभंगा की ग्रामीण महिलाएं बनेंगी विधिक जागरूक। बिरौल, हायाघाट, अलीनगर के रिसोर्स पर्सन को इसकी जवाबदेही दी गई है। इन्हीं प्रखंडों में यह कार्यक्रम आयोजित होना है।

यह जानकारी अपर जिला न्यायाधीश-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा ने दी है। उन्होंने इसको लेकर पत्र निर्गत किया है। इसमें कहा है कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (NALSA) के तत्वाधान में 12 जुलाई से 31 जुलाई 2023 के बीच महिलाओं के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दरभंगा जिला के ग्रामीण क्षेत्र यथा-अलीनगर प्रखंड कार्यालय परिसर, बिरौल प्रखंड कार्यालय परिसर एवं हायाघाट के आनन्दपुर सोहरा पंचायत में किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विधिक जागरूकता कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए रिसोर्स पर्सन की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है। इनकी ओर से कार्यक्रम तिथि को पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपने-अपने आवंटित प्रखंडों में महिलाओं के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | CSP में अहले घुसे अपराधी, पिस्टल दिखाया, झोला में पांच लाख कैश भरा, निकले, दो अंतरजिला अपराधियो को रंगेहाथ ग्रामीणों ने दबोचा, दो फरार

उन्होंने कहा कि अलीनगर प्रखंड के लिए मीरा कुमारी एवं विनोद कुमार मिश्रा, रिसोर्स पर्सन की प्रतिनियुक्ति की गई है, जबकि बिरौल प्रखंड के लिए सुधा रानी एवं नूर अली खां, रिसोर्स पर्सन की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

वहीं, हायाघाट के आनंदपुर सोहरा पंचायत के लिए पूनम कुमारी एवं संजीव कुमार की प्रतिनियुक्ति की गयी है। उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन राज्य महिला आयोग या राष्ट्रीय महिला आयोग NCW के नेतृत्व में होना है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Benipur News| तरौनी के जविप्र डीलर Suspended... या Acquitted? बड़ा Confusion है भाई...!

इसमें गृहिणी महिला, कार्यरत महिला, 15 वर्ष से अधिक उम्र की लड़की, महिला वार्ड सदस्यों, पंचों, आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका, आशा, महिला शिक्षक, जीविका दीदी एवं आमजनों आदि की उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम में 60 महिलाओं की भागीदारी अनिवार्य है।

रिसोर्स पर्सन-सह-पैनल अधिवक्ता को निर्देशित किया गया है कि वे नालसा की ओर से दिए गए विषयों पर नियमानुसार विधिक जागरूकता कार्यक्रम का संचालन करेंगे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें