back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 25, 2026
spot_img

दरभंगा के DM Rajeev Roshan और डीडीसी DDC Amrisha Bains ने धोए हाथ…कहा- लें शपथ, यह जरूर करें

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
विश्व हाथ धुलाई दिवस का हुआ आयोजन
डीएम राजीव रौशन और डीडीसी अमृषा बैंसके साथ पदाधिकारियों ने धोए अपने हाथ

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। दरभंगा समाहरणालय के प्रांगण में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)/लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत विश्व हाथ धुलाई दिवस का आयोजन किया गया।दरभंगा के DM Rajeev Roshan और डीडीसी DDC Amrisha Bains ने धोए हाथ...कहा- लें शपथ, यह जरूर करें

- Advertisement -

जिला जल एवं स्वच्छता समिति, दरभंगा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्याम कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत हाथ को साबुन से अच्छी तरह से धोने की विधि बताई जा रही है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि हाथ धोने के लिए हैंडवाश/साबुन लगाकर पहले दोनों हाथों को रगड़े फिर हथेलियों को पलट कर रगड़े उसके बाद उंगलियों के बीच में रगड़े फिर उंगलियों के सतह की पीछे साफ करें, अंगूठे की सतह को रगड़े एवं नाखूनों को साफ करें। इस प्रक्रिया में कम से कम 20 सेकंड तक हाथ पर हैंडवाश/साबुन का झाग रहना चाहिए, इसके उपरांत पानी से अच्छी तरह से हाथ को धोएं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री राजीव रौशन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम जानते हैं कि हाथ की साफ-सफाई का मानव जीवन में एक विशेष महत्व है अगर हम खाने से पहले, खाने के बाद, सही तरीके से हाथ धोते हैं, तो हम स्वस्थ्य रहते हैं। स्वच्छ हाथ रखने से शरीर स्वस्थ रखने की शुरुआत होती है।

दरभंगा के DM Rajeev Roshan और डीडीसी DDC Amrisha Bains ने धोए हाथ...कहा- लें शपथ, यह जरूर करेंउन्होंने कहा कि वर्ल्ड हैंड वाशिंग डे(विश्व हाथ धुलाई दिवस) केवल एक दिवस नहीं बल्कि सही प्रकार से सही जीवन जीने की कला को दोहराने का समय है। जैसा कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की ओर से दरभंगा समाहरणालय में आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

हम चाहते हैं कि यह कार्यक्रम सिर्फ समाहरणालय का कार्यक्रम न बने, बल्कि दरभंगा के सभी परिवारों में खास करके जो हमारे बच्चे, जो हमारा भविष्य हैं, उनमें हाथ धोने के सही प्रशिक्षण हो एवं यह संदेश सभी तक पहुंचे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: चैती Benipur नवरात्र मेले में शराब पीकर काटा बवाल, पुलिस ने दो युवकों को दबोचा, एक निकला पुराना हिस्ट्रीशीटर

उन्होंने कहा कि हमारे विद्यालय/आंगनबाड़ी केंद्र की इसमें बड़ी भूमिका होगी, पंचायती राज संस्थान और इस प्रकार से जितने भी हमारे संस्थान है, वे भी इस तरह का कार्यक्रम अपने यहां चलाएं।

यह कार्यक्रम देखने में बहुत छोटा लगता है, लेकिन इसके परिणाम दूरगामी होंगे और इसका प्रभाव व्यापक होगा।        हम लोगों ने देखा है की कोविड-19 में जिस तरह से वायरस का आक्रमण हुआ और संपूर्ण विश्व प्रभावित हुआ, उस समय भी सबसे ज्यादा जोर हाथ धोने पर दिया गया और उस समय जब इस वायरस का कोई इलाज नहीं था, तब इसके बचाव के तरीके में भी हाथ धुलाई ही था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: मिला महामंत्र...Makhana Farming से होगी बंपर कमाई! अब कीट और काई नहीं करेंगे फसल बर्बाद, वैज्ञानिकों ने बताया ये अचूक तरीका

उन्होंने कहा कि यदि हम सही तरीके से साबुन से 20 सेकंड तक हाथ धोते हैं, सैनिटाइजर,जिसमें 70 प्रतिशत से अधिक अल्कोहल रहता है, का इस्तेमाल करते हैं तो हम उस वायरस के प्रभाव को रोक सकते हैं, तो यह बहुत बड़ी बात है, छोटी बात नहीं है।

हम यहां केवल हाथ धो रहे हैं। एक तरह से यह सही जीवन जीने की आदत है, जिसका प्रसार कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने वहाँ उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया। सभी ने कहा “मैं संकल्प लेता हूं कि कीटाणुओं के संचार को रोकने एवं खुद को स्वस्थ रखने के लिए अपने हाथों को साबुन और पानी से नियमित धोऊंगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बिरौल में Bihar Diwas का भव्य समापन, सांस्कृतिक संध्या में झूमे लोग, प्रतिभाओं की हुई बौछार

मैं शौच के बाद, बच्चों का मल छूने के बाद, खाना खाने के पहले एवं किसी संक्रमित सतह को छूने के उपरांत निश्चित रूप से अपने हाथों को साबुन और पानी से धोऊंगा। हाथ धुलाई के 6 चरणों का पालन करते हुए अपने हाथों को कम से कम 20 सेकंड तक धोने के लिए भी मैं संकल्पित हूं।

वैश्विक हाथ धुलाई अभियान को एक महोत्सव के रूप में मनाऊंगा और साबुन से हाथ धोने की महत्व को बताते हुए अपने समुदाय में भी लोगों को साबुन से हाथ धोने के लिए प्रेरित करूंगा।मैं अपने घर, आस-पड़ोस एवं गांव को हमेशा स्वक्ष रखूंगा और जल, स्वच्छता एवं साफ-सफाई के अनुकूल व्यवहारों का जैसे सुरक्षित पेयजल का उपयोग, शौचालय का इस्तेमाल एवं कूड़े-कचरे का उपयुक्त निपटान करूंगा।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, डीआरडीए निदेशक गणेश कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज, वरीय पदाधिकारी ललित राही एवं सभी पदाधिकारी व कर्मी गण उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

7000mAh बैटरी वाले Realme P4 Lite 5G स्मार्टफोन से बाजार में हलचल!

Smartphone: अगर आप एक ऐसे हैंडसेट की तलाश में हैं जो न सिर्फ आपकी...

LPG Booking: एलपीजी सिलेंडर बुकिंग में सरकार का बड़ा स्पष्टीकरण, जानें क्या हैं नए नियम?

LPG Booking: सोशल मीडिया पर एलपीजी सिलेंडर बुकिंग को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों...

Mid-size SUV: एमजी एस्टोर या किआ सेल्टोस – कौन है आपके लिए बेस्ट?

Mid-size SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में मिड-साइज़ SUV सेगमेंट की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें