spot_img

Darbhanga News | बहेड़ी नगर पंचायत में भी बनेगा सम्राट अशोक भवन

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | बहेड़ी नगर पंचायत में भी बनेगा सम्राट अशोक भवन। इसके लिए बहेड़ी जिले के नवगठित बहेड़ी नगर पंचायत में सम्राट अशोक भवन निर्माण कार्य का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इसके लिए बिहार सरकार के नगर विकास विभाग की ओर से एक करोड़ 39 लाख 33 हजार 300 की स्वीकृति देते हुए आधी राशि तत्काल आवंटित करते हुए निविदा आमंत्रित करने का निर्देश बहेड़ी नगर पंचायत को दिया गया है।

- Advertisement -

Darbhanga News | नगर परिषद बेनीपुर और नगर पंचायत बहेड़ी में अशोक सम्राट भवन निर्माण के लिए मिली स्वीकृति

जानकारी के अनुसार, नगर परिषद बेनीपुर और नगर पंचायत बहेड़ी में अशोक सम्राट भवन निर्माण के लिए स्थानीय स्तर पर प्रस्ताव पारित कर नगर विकास विभाग को भेजा गया था। इसके बाद नगर विकास विभाग की ओर से वित्त विभाग से स्वीकृत लेते हुए मॉडल प्राक्कलन के अनुसार एक करोड़ 39 लाख 33 हजार 300 की स्वीकृति दी गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Police बेनीपुर में SSP जगुनाथ रेड्डी का 'ऑपरेशन क्लीन': पुलिस अधिकारियों को सीधी चेतावनी, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं!

Darbhanga News | आधी राशि 69 लाख 66 हजार 650 रुपए का आवंटन

इसमें आधी राशि 69 लाख 66 हजार 650 रुपए का आवंटन तत्काल निर्गत करते हुए निर्माण की स्वीकृति दी गई है। वहीं, बेनीपुर नगर परिषद अंतर्गत सम्राट भवन निर्माण के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर में अंचल कार्यालय की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत की जा चुकी है और निविदा भी प्रकाशित की जा चुकी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Sports News |DM कौशल कुमार का जलवा! दरभंगा में 2500+ खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, कहा- 'ईमानदारी से खेलो'

Darbhanga News | नगर पंचायत बहेड़ी की ओर से निविदा आमंत्रित कर….

वहीं, बहेड़ी नगर पंचायत के लिए अशोक सम्राट भवन निर्माण के लिए बहेड़ी अंचल कार्यालय की ओर से अनावाद बिहार सरकार की भूमि 12 डिसमिल पर अनापति प्रमाण पत्र निर्गत करते हुए नगर विकास विभाग से स्वीकृत एवं राशि आवंटित करने की मांग की गई थी। इस संबंध में स्थानीय विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने बताया कि बेनीपुर विधानसभा अंतर्गत बेनीपुर नगर परिषद एवं बहेड़ी नगर पंचायत के अधीन सम्राट अशोक भवन निर्माण के लिए स्थानीय स्तर से लेकर नगर विकास विभाग द्वारा सभी औपचारिकता पूरा करते हुए राशि आवंटन एवं निर्गत कर दिया गया है। अब नगर परिषद बेनीपुर की ओर से निविदा आमंत्रित की जा चुकी है। नगर पंचायत बहेड़ी की ओर से निविदा आमंत्रित कर कार्य प्रारंभ की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के युवाओं की चमकी किस्मत! सरकार की इस पहल से बदल जाएगी जिंदगी

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports