spot_img

Darbhanga News: दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में 22 अप्रैल को ‘Senate Meeting’ होगा खास, तैयारियां तेज हैं… क्योंकि गवर्नर जो आएंगे!

spot_img
- Advertisement -

Senate Meeting: दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में 22 अप्रैल को होने वाली सीनेट (अधिषद) बैठक को लेकर हलचल तेज है। यूं समझ लीजिए कि तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, क्योंकि इस बार अध्यक्षता कोई और नहीं बल्कि स्वयं कुलाधिपति सह राज्यपाल करेंगे। यह सिर्फ एक बैठक नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय की भविष्य की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है।

- Advertisement -

मंगलवार को कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान बैठक की सफलता सुनिश्चित करने के लिए गठित विभिन्न समितियों द्वारा किए गए कार्यों का जायजा लिया गया। कुलपति ने बेहतर क्रियान्वयन के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए। खासकर राज्यपाल की गरिमामयी उपस्थिति को देखते हुए सुरक्षा, मंच व्यवस्था और अतिथियों के सत्कार की व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

‘Senate Meeting’ की मिनट-टू-मिनट तैयारी

विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ. निशिकांत ने बताया कि इस ‘Senate Meeting’ में कुलाधिपति के आगमन से लेकर बैठक के हर पल का कार्यक्रम (मिनट-टू-मिनट) तय किया जा रहा है। इसमें मंच व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, माननीय सदस्यों को आमंत्रण, भोजन की समुचित व्यवस्था, कुलगीत और राष्ट्रगान की तैयारी की समीक्षा की गई। हर छोटे-बड़े पहलू पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया ताकि कोई चूक न हो। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा पुलिस बनेगा हाइटेक, Police Digitization की नई पहल से CCTNS - IT System बदलेगा !

समीक्षा बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में कुलपति प्रो. पांडेय के साथ कुलसचिव प्रो. ब्रजेशपति त्रिपाठी, प्रो. दिलीप कुमार झा, प्रो. पुरेन्द्र वारिक, डॉ. उमेश झा, डॉ. रामसेवक झा, डॉ. ध्रुव मिश्र, डॉ. नरोत्तम मिश्रा, डॉ. शंभूशरण तिवारी, डॉ. पवन कुमार झा, डॉ. दिनेश झा, डॉ. साधना शर्मा सहित सभी विभागाध्यक्ष, पदाधिकारी और विभिन्न समितियों के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मिलकर आगामी सीनेट बैठक को सफल बनाने का संकल्प लिया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दो ने पहले बना ली, अब तीसरे ने बनानी शुरू की तो भाइयों ने ही मांगी रंगदारी, पहले 5 लाख दो…फिर बनाने...

संपत्ति विवाद: बिहार के जाले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां...

Bhagalpur News: सन्हौला में Fire, भीषण आग से तीन घर राख, लाखों की संपत्ति खाक, पढ़िए तन पर बचा सिर्फ कपड़ा और ऊपर खुला...

Bhagalpur Fire: भागलपुर के सन्हौला थाना क्षेत्र अंतर्गत कमालपुर गांव में मंगलवार को अचानक...

Bhagalpur News: भागलपुर में Temple Theft मंदिरों पर अपराधियों का धावा, दानपेटी तोड़ा, कैश-पीतल के बर्तन पर हाथ साफ़!

Temple Theft: भागलपुर के बैजानी गांव में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद हैं।...

Darbhanga News: केवटी में BNS मामले में SHO सदन राम की बड़ी कार्रवाई, पढ़िए कौन गया सलाखों के पीछे!

BNS मामला: दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में हुए एक सनसनीखेज मारपीट मामले ने...