दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो प्रमुख। आखिरकार कई महीनों बाद बेता ओपी को अध्यक्ष मिल गया। एसएसपी अवकाश कुमार ने लगभग दो माह से एएसआई के जिम्मे चल रहे बेंता ओपी को नया अध्यक्ष देकर इलाके के लोगों को बड़ी राहत दी है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को बेंता ओपी के अध्यक्ष के रूप में सरवर आलम को पदस्थापित किया गया है। सरवर बेता ओपी में दोबारा अध्यक्ष के रूप में अपना योगदान दिए हैं। करीब डेढ़ साल पूर्व इन्हें किसी कारण से हटा दिया गया था। फिलहाल ये पुलिस लाइन में अपना ड्यूटी बजा रहे थे। बेता ओपी कई महीनों से एएसआई के भरोसे चल रहा था।






सहायक थाना का इंचार्ज बुधवार को सब इंस्पेक्टर सरवर आलम को बनाया गया है। यह कई बड़े थाना के इंचार्ज इसी जिला में रहे हैं। हालांकि जिला में पदस्थापन के कुछ दिनों बाद पूर्व में इन्हें बेंता ओपी का ही इंचार्ज बनाया गया था। बुधवार को एसएसपी अवकास कुमार ने पुनः इन्हें बेंता के इंचार्ज का जिम्मा दिया है।








