spot_img

सवाल है पक्ष से विपक्ष का…क्या दरभंगा से उड़ान भरी गिफ्ट को चुनाव के लिए बचा रखा था

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

दरभंगा से हवाई सेवा आठ नवंबर से शुरू होने वाला है।आठ नवंबर से दिल्ली, मुंबई तथा बेंगलुरु के लिए विमान उड़ान भरने लगेंगे। इसके लिए स्पाइसजेट के विमान भी अनके गिफ्ट के साथ  दरभंगा से तीन बड़े शहरों के लिए उड़ान भरने की रफ्तार को हवा दे रहे। वहीं, हवा अब विपक्ष की ओर से भी उठी है।

- Advertisement -

विपक्ष का कहना है, यह चुनाव के लिए बचा कर रखा गया था। जानबूझकर बार-बार हवाई सेवा शुरू करने में देरी की गई। परिसर में कार्य को सुस्त करवा दिया गया। इतने समय तक उसे लावारिस हालत में छोड़ने उसे देखने तक की फुर्सत ना तो मंत्री को हुई ना ही संतरी को। हाकिम भी सोए रहे, मगर जब चुनाव की रणभेरी बजी तो सब जाग गए।

- Advertisement -

आनन-फानन में कार्य शुरू हुआ और अब ठीक चुनाव के ऐन वक्त पर जब दरभंगा समेत मिथिलांचल की अधिकांश सीटों पर तीन व सात नवंबर को चुनाव हैं, दस को परिणाम आएंगें तो इससबके बीच आठ नवंबर से सेवा देने की घोषणा हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Kisan News: किसानों के लिए खुशखबरी! दरभंगा में खरीफ महाअभियान पर बड़ा फैसला, अब खेती होगी और आसान, जानिए - 13 जून की तैयारी

बताया जा रहा है,दरभंगा के लिए पहला विमान बेंगलुरु से उड़ान भरेगा। वहीं दरभंगा से पहला विमान दिल्ली के लिए रवाना होगा। दीवाली-छठ पर इस बार इस इलाके के लोग हवाई सेवा का लाभ ले सकेंगे। यहां से हवाई सफर की शुरुआत होने से दरभंगा के अलावा मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया सहित उत्तर बिहार के 22 जिले के लोगों को सुविधा होगी।

रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के उड़ान-2 के तहत दरभंगा से हवाई सेवा का निर्णय लिया गया था। 15 जून, 2016 को उड़ान की स्वीकृति मिली। 24 जनवरी, 2018 को स्पाइसजेट को तीन हवाई मार्गों पर उड़ान की अनुमति मिली। 24 दिसंबर, 2018 को तत्कालीन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी आधारशिला रखी। इसके बाद रनवे व टर्मिनल निर्माण का कार्य आरंभ हुआ।

विमान समय सारिणी

विमान संख्याकहां से कहां तकउड़ने का समयपहुंचने का समय

एसजी705- मुंबई-दरभंगा – 9:40 सुबह -12:10 दोपहर
एसजी706- दरभंगा-मुंबई -12:40 दोपहर -3:10 दोपहर
एसजी493- बेंगलुरु-दरभंगा – 8:45 सुबह – 11:15 दोपहर
एसजी494- दरभंगा-बेंगलुरु- 4:25 दोपहर- 6:55 शाम
एसजी496- दरभंगा-दिल्ली- 11:45 दोपहर – 1:30 दोपहर
एसजी495- दिल्ली-दरभंगा 2:10 दोपहर – 3:55 दोपहर

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Matri Suraksha News: हड़कंप! दरभंगा के केवटी में मातृ सुरक्षा मेले में 18 गर्भवती महिलाएं हाई रिस्क पर, दो रेफर!

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics News: सम्राट चौधरी का पीएम मोदी को भावुक पत्र: 12 साल में कैसे बदला बिहार का भाग्य! DARBHANGA से लेकर पूरे राज्य...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के विकास औ#BiharPolitics,#PMModi,#SamratChaudhary

IIT Patna Placements News: IIT पटना के हाइब्रिड छात्रों ने मारी बाजी, 56 लाख का पैकेज! NEP मॉडल की सफलता

आईआईटी पटना के हाइब्रिड यूजी-पीजी छात्रों को 2026 भर्ती सीजन में शानदार प्लेसमेंट मिला है। अधिकतम 56 लाख रुपये का पैकेज मिला। यह NEP 2020 के हाइब्रिड मॉडल की सफ#IITPatnaPlacements,#HybridLearning,#EducationNews

Darbhanga Lottery News: दरभंगा जंक्शन पर ‘बड़ा ‘बंपर इनाम’ का खेल’ खत्म! 86 हजार लॉटरी टिकट जब्त|Madhubani -अंतरप्रदेशीय कनेक्शन की इनवेस्टिगेशन!

दरभंगा जंक्शन पर जीआरपी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 हजार से अधिक अवैध लॉटरी टिकटों का विशाल भंडार जब्त किया है। दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिससे अवैध ल#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LotteryScam

Patna Crime News: पटना में छात्रा से बड़ी वारदात, झांसा देकर ऑटो में खींचा, पढ़िए – दोस्त, तेज म्यूज़िक और बहादुरी… ये हो क्या...

पटना में मगध महिला कॉलेज की एक छात्रा ने चलती ऑटो से कूदकर अपने अपहरण के प्रयास को विफल कर दिया। परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को ऑटो चालक और एक अन्य व्यक्ति ने अ#PatnaCrime,#StudentSafety,#AbductionAttempt