spot_img

दरभंगा के बिरौल में हजारों हेक्टेयर भूमि पर जमा है पानी, धान की फसल कटेगी कैसे…कह रहे हलधर…रोको कोई बर्बाद होने से

spot_img
- Advertisement -

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। हजारों हैक्टेयर भूमि में पानी जमा हो जाने से इसमे लगे धान की फसल काटने में किसानों को समस्या हो रही है। किसान इस बात से चिन्तित हैं कि मेहनत से खेती करने के बाद पके हुए धान को खेतों से काटकर कैसे खलिहान लाया जाय। ज्यों ज्यों समय बितता जा रहा है खेतों में जमा पानी से पके हुए धान का पौधा बरबाद होने लगा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: स्कूल निरीक्षण, बेनीपुर के स्कूलों में डीईओ ने पकड़ी अनियमितताएं, प्रधानाध्यापकों से मांगा जवाब

 

- Advertisement -

समय रहते इस जमे हुए पानी को खेतों से अगर नहीं निकाला गया तो हजारों हैक्टेयर भूमि लगे धान का फसल नष्ट तो होगा ही, साथ ही किसान गेहूं के खेती करने से भी बंचित रह जाएंगे।

- Advertisement -

 

यह समस्या बिरौल प्रखंड क्षेत्र के सुपौल,बिरौल, हनुमाननगर,रजबा एवं गौड़ाबौड़ाम प्रखंड के जिरात, करकौली बंगराहठा सहित कई गांव के सैकड़ों किसानों के लिए बन चुका है। जिसे देखने के लिए न तो संबंधित विभाग के अधिकारी को फूर्सत है और न ही कोई जनप्रतिनिधि किसानों के इस महत्वपूर्ण समस्या का निदान कराने के प्रति संवेदनशील दिख रहे हैं।दरभंगा के बिरौल में हजारों हेक्टेयर भूमि पर जमा है पानी, धान की फसल कटेगी कैसे...कह रहे हलधर...रोको कोई बर्बाद होने से

इस संबंध में गौड़ाबौड़ाम प्रखंड के कसरौर करकौली पंंचायत के मुखिया बिजली पासवान जो एक किसान भी है उनका कहना है कि बिरौल-बौराम मुख्य मार्ग पर पुलिया के निकट बने डायवर्सन को खोल देने से धान की कटाई तत्काल शुरू किया जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: शुभ कार्यों के लिए Commercial Gas Cylinder, सरकार का नया नियम, ऐसे करें आवेदन!

उन्होंने बताया कि बिरौल प्रखंड के सोनपुर तथा कुशेश्वरस्थान प्रखंड के भदहर के निकट पूर्व से अवरुद्ध किये गए नदी को खोलने से हजारों हैक्टेयर भूमि का उपयोग किसान करना शुरू कर देंगे और क्षेत्र खुशहाल हो जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Jamui News: जमुई में ‘विचाराधीन बंदी’ समीक्षा समिति की बैठक, जेलों से भीड़ कम करने का बड़ा फैसला!

विचाराधीन बंदी: जमुई में जेलों की भीड़ कम करने और उन कैदियों को राहत...

Bhagalpur News: शिक्षा नवाचार 2.0, भागलपुर में दिखा छात्रों का दम, ‘सफलता का संगम’ बना नई उम्मीद

शिक्षा नवाचार: भागलपुर में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई इबारत लिखी गई है।...

Smart Meter: बिजली उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत, अब प्रीपेड या पोस्टपेड, अपनी पसंद का चुनें विकल्प

Smart Meter: बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर है! अब स्मार्ट मीटर इस्तेमाल...