Darbhanga Breaking! @PM Awas Yojana में घोटाला — रिश्वत नहीं तो जियो-टैगिंग नहीं…@सतीश झा, बेनीपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वेक्षण में आवास सहायक और बिचौलियों द्वारा अवैध राशि वसूली के आरोप को लेकर तरौनी पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) कार्यालय का घेराव कर जोरदार नारेबाजी की। ग्रामीणों ने वार्ड सदस्य और आवास सहायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
क्या है मामला?
-
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर आवंटन के लिए सर्वेक्षण कार्य चल रहा है।
- Advertisement -🔥 आज की सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें1
मैथिली ठाकुर के नाम पर करोड़ों की ठगी! 2 साल बाद जागरण से दबोचा गया शातिर | पढ़िए -मास्टरमाइंड कैसे आया पुलिस की गिरफ्त में?2
Darbhanga Durga Puja अलर्ट! कोलकाता हादसे के बाद दरभंगा में मचा हड़कंप, दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा बढ़ी, ये नंबर रखें अपने फोन में3
Muzaffarpur Violence मुजफ्फरपुर में नवनीत की हत्या के बाद भयानक हिंसा! शव पहुंचते ही भड़का गुस्सा, आरोपियों के घर फूंक डाले, फायरिंग4
बिहार टेंडर घोटाला: पटना हाईकोर्ट का ED से सीधा सवाल- याचिकाकर्ता ‘मोहरा’, असली मास्टरमाइंड कौन? 6 अफसरों पर चुप्पी क्यों?5
राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: ‘चंचल यादव का अच्छा उदाहरण बनाएंगे’, पुलिसकर्मी पर देश भर में केस दर्ज कराएंगे!6
शीतला माता मंदिर दर्शन में 14 भक्तों की ट्रक से कुचलकर मौत! 2 पुलिसकर्मी समेत 30 ज़ख़्मी|अनियंत्रित ट्रक ने बैरिकेड तोड़कर रौंदा -
आवास सहायक ने लाभार्थियों से विभिन्न कागजातों के साथ मनरेगा जॉब कार्ड को अनिवार्य बताया।
- Advertisement - -
ग्रामीणों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए BDO ने पंचायतवार जॉब कार्ड शिविर लगाने की घोषणा की, लेकिन यह अमल में नहीं आ सका।
-
कार्यालय में जॉब कार्ड बनवाने पहुंचे लाभार्थियों से रोजगार सेवक और बिचौलिए मनमाने ढंग से रिश्वत वसूल रहे हैं।
-
₹200 से ₹500 तक की अवैध वसूली कर लाभार्थियों के आवेदन जमा किए जा रहे हैं, और जिन्होंने पैसे नहीं दिए, उन्हें सर्वेक्षण में जियो-टैगिंग से वंचित किया जा रहा है।
ग्रामीणों का आक्रोश और विरोध प्रदर्शन
-
तरौनी पंचायत के वार्ड संख्या-5 की वार्ड सदस्य सुलोचना देवी पर आरोप है कि उन्हीं के माध्यम से आवास सहायक रिश्वत ले रहे हैं।
-
इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर BDO से कार्रवाई की मांग की।
-
ग्रामीण रंजीत कुमार, मनोज कंपनी, प्रदीप कुमार, बबलू कमती सहित दर्जनों लोगों ने लिखित शिकायत सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
प्रशासन की प्रतिक्रिया
-
प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
-
उन्होंने कहा कि अवैध वसूली की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन शीघ्र कार्रवाई नहीं करता तो वे आंदोलन तेज करेंगे।







