back to top
10 नवम्बर, 2024
spot_img

Darbhanga में स्कूल बना ‘ मिनी ‘ छठ घाट ‘चौपालटोल मनहर’ में बच्चों ने दिखाया ‘अद्भुत नजारा’, ‘सूर्य देव’ को दिया ‘सांकेतिक अर्घ्य’

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

मनोज कुमार झा, अलीनगर, दरभंगा। धनतेरस, दीपावली और छठ पर्व के आगमन से अलीनगर प्रखंड क्षेत्र में उत्सव का माहौल है। स्कूलों में दस दिनों की छुट्टी की घोषणा के बाद बच्चों में खुशियों की लहर दौड़ गई है।

शनिवार को कई विद्यालयों में पर्व की झलक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

स्कूल में दिखी छठ पर्व की अद्भुत झांकी

प्राथमिक विद्यालय चौपालटोल मनहर में शिक्षक निर्मोही कुमार के नेतृत्व में छठ पर्व पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक धरोहर और छठ पर्व के महत्व को प्रदर्शित किया।

छात्राओं ने सांकेतिक पकवान बनाकर छठ की परंपरा को दिखाया, वहीं छात्रों ने सांकेतिक छठ घाट तैयार कर पूजा-अर्चना का दृश्य प्रस्तुत किया।

बच्चों ने दी सूर्य देव को अर्घ्य, मांगी अमन और शांति की दुआ

कार्यक्रम में छात्राएं स्नान के बाद पारंपरिक वेशभूषा में सजकर छठ घाट पहुंचीं और सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया।
उन्होंने अपने परिवार, समाज और क्षेत्र में अमन-शांति और समृद्धि की कामना की।

शिक्षकों ने समझाया पर्व का महत्व

मौके पर शिक्षक निर्मोही कुमार, एचएम सोनू कुमार, मंजू कुमारी और फूलमणि कुमारी ने बच्चों को छठ पर्व के धार्मिक और सामाजिक महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह पर्व सभ्य समाज, मन की शांति और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में जर्मनी,ऑस्ट्रिया के विशेषज्ञ चिकित्सों का मिला लाभ, एस एन सर्राफ हॉस्पिटल में निःशुल्क शिविर , 150 मरीजों को मिला नव जीवन

अभिभावकों ने भी जताई प्रसन्नता

स्कूल परिसर में आयोजित इस प्रदर्शनी को देखकर कई अभिभावकों ने बच्चों की रचनात्मकता पर प्रसन्नता व्यक्त की। सभी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कृति के प्रति लगाव और पारिवारिक मूल्य बढ़ाते हैं।

जरूर पढ़ें

Darbhanga में धान काटने से मजदूरों का तौबा, कहा ठहरे हुए पानी और कीचड़ में कटाई, हम से ना हो पाएगा

जाले | जाले प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश खेतों में इस समय पानी भरा हुआ...

Darbhanga में सैनिक की पुस्तैनी जमीन पर फसाद, अपने ही निकले बेगाने

जाले | जाले प्रखंड के रेवढ़ा गांव में पुस्तैनी जमीन को लेकर दो भाइयों...

Darbhanga के बेनीपुर में सलाखों तक पहुंची कानून की अलख , बंदियों ने जाना अपना हक

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर | राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर उपकारा बेनीपुर...

Darbhanga में डायन डायन का खेल, पीट गई 3 बच्चों की मां

जाले | नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 भटपोखरा में एक तीन बच्चों की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें