spot_img

दरभंगा इंटर की परीक्षा दिलाने के नाम पर स्कार्पियो की लूट, चालक को पिस्तौल दिखाकर मोबाइल और वाहन लूटकर हो गए तीन अपराधी फरार

spot_img
- Advertisement -

समस्तीपुर से एक खबर दरभंगा के लिए आ रही है। स्कार्पियो रिजर्व कर दरभंगा परीक्षा देने के नाम पर वाहन लूट की एक बड़ी (scorpio robbed in the name of getting exam) वारदात हुई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

वाहन हत्था ओपी सखौरा की उषा देवी की है। उषा देवी से तीन लोगों ने परीक्षा दिलाने के नाम पर स्कार्पियो रिजर्व किया। बाद में यह तीनों शौच के बहाने गाड़ी से उतर गए और कुछ देर के बाद हथियार के बल पर वाहन लूटकर फरार हो गए।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

जानकारी के अनुसार, इंटर परीक्षा में जाने की नाम पर स्कार्पियो सखौरा से दरभंगा के लिए निकला। रास्ते में चालक को हथियार दिखाते हुए फुलहट्टा चौर के निकट चिमनी के पास स्कार्पियो पर सवारी तीनों अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। वहीं, पिस्तौल दिखाते हुए चालक से मोबाइल और स्कार्पियो लूटकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा जमीन विवाद का खूनी खेल और दो दावेदार ! गोलीबारी के 72 घंटे - गिरफ्तारी एक भी नहीं, पुलिस क्या कर रही है?

वारदाता समस्तीपुर के चकमेहसी थाना क्षेत्र में हुई है। वहीं, गाड़ी मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड के सखौरा से भाड़ा पर तीन लोगों ने लिया था जो स्कॉर्पियो उषा देवी की है।

वहीं, उषा देवी ने पुलिस को बताया
है कि इंटर परीक्षा दिलाने के नाम पर उनकी गाड़ी की बुकिंग की गई थी। दरभंगा में एक परीक्षा केंद्र पर जाने की बात हुई थी। स्कॉर्पियो में तीन लोग सवार होकर यहां से गए थे। उन लोगों को वे नहीं जानती थी। पूछने पर कहा था, परीक्षा देने आए हैं। फिर चले जाएंगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Land Fraud जाले में जमीन का 'महा-घोटाला'! एक ही प्लॉट की कई बार रजिस्ट्री, 10 पर FIR

चालक विश्वेश्वर राम ने बताया
जब गाड़ी लेकर वे सखौरा से दरभंगा जा रहे थे। इसी दौरान पड़ोस के फुलहट्टा चौर में चिमनी के पास गाड़ी पर सवारी के रूप में बैठे बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। उनके ऊपर पिस्टल तान दिया और गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद खींचकर गाड़ी से उतार दिया और स्कॉर्पियो लेकर भाग गए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News नेपाल और गंडक क्या दरभंगा - मधुबनी - समस्तीपुर समेत 17 जिलों में मचाएगी तबाही - हाई अलर्ट! जानिए - तैयारी और टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर

विदेश्वर राम ने बताया कि रास्ते में हजपुरवा बरगामा चौक पर गाड़ी में तेल भराने के लिए अपराधियों ने स्वयं सात सौ कैश भी दिए। इससे आगे बढ़ते ही अपराधियों ने फुलहट्टा गांव से उत्तर चौर में चिमनी के पास ही शौच के बहाने तीनों वाहन से उतर गए। कुछ देर बाद पीछे से आकर पिस्तौल सटाते हुए गाड़ी और मोबाइल समेत अन्य सामान लूट लिए। उन्होंने बताया कि चकमेहसी थाने की पुलिस से आवेदन देकर शिकायत की गई है।

हत्था ओपी अध्यक्ष कुमार अभिषेक ने बताया
लूट की वारदात चकमेहसी थाना क्षेत्र में हुई है। ऐसे में प्राथमिकी भी वहीं दर्ज होगा। वैसे, अपने स्तर से भी पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है। जल्द की वाहन बरामदगी के प्रयास होंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Nepal Border Security | CM सम्राट का बड़ा फैसला: बिहार-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों को रोकने का केंद्र के साथ बनी खास रणनीति...

Bihar Border Security: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने और किसी भी कोताही को बर्दाश्त न करन #BiharBorderSecurity,#SamratChaudhary,#IndiaNepalBorder

Darbhanga News बच्चों ने उठाई झाड़ू, बदल दी स्कूल की तस्वीर! जाले में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की अनोखी पहल

Bihar Swachhata Abhiyan: बिहार के जाले में कृषि विज्ञान केंद्र ने 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत जोगियारा व मजरा मध्य विद्यालयों में बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। छात्रों ने श्रमद #BiharSwachhata,#KrishiVigyanKendra,#JaleNews

बड़ी खबर: बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा होगी अनिवार्य, CM सम्राट चौधरी ने दिया ये आदेश!

Bihar Computer Education: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दानापुर के रामजीचक राजकीय मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने अगले साल से बिहार के सरकारी स्कूलों में कं #BiharEducation,#SamratChoudhary,#ComputerEducation

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में जूडो-किकबॉक्सिंग का महासंग्राम! 157 छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम, जानें क्या है खास

Bihar Sports News: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) में अंतर-महाविद्यालय किक-बॉक्सिंग, जूडो सहित 6 कॉम्बैट खेलों की प्रतियोगिता शुरू हुई है। इसमें 157 खिलाड़ियों ने भाग लिय #BiharSportsNews,#LNMUDarbhanga,#CombatSports