back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

दरभंगा के बिरौल में न्यायाधीशों के आवास निर्माण को लेकर जमीन मालिकों से चल रही बात, एसडीओ को मिली जिम्मेदारी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

फोटो कैप्शन : जिला जज विनोद कुमार तिवारी की उपस्थिति में भूस्वामियों से वार्ता करते जिलाधिकारी राजीव रौशन।

- Advertisement -

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। व्यवहार न्यायालय बिरौल के न्यायाधीशों के आवास निर्माण को लेकर जिला जज विनोद कुमार तिवारी काफी गंभीर है। उन्होंने जिलाधिकारी राजीव रौशन के साथ आधा दर्जन भूमि का जायजा लिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

अंचलाधिकारी विमल कुमार कर्ण की ओर से पूर्व से चिन्हित किये गए भूमि को जिला जज और जिलाधिकारी ने स्थल पर पहुंच कर उसे देखने के बाद एसडीओ से उक्त भूमि के अधिकरण को लेकर संबंधित भूस्वामी से वार्ता करने कहा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: JNV में बच्चों ने दिखाया कमाल, निबंध-पेंटिंग से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश, देखें विजेताओं की लिस्ट

 

इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने बिरौल-कुशेश्वरस्थान मुख्य मार्ग पर अवस्थित हांटी गांव में अकबरपुर बेंक के रैयतों को बुलाकर अपना अपना जमीन सरकार को देने का आग्रह किया।

लेकिन, उपस्थित भूस्वामियों मे नवल आचार्य, हरेंद्र आचार्य, हरिश्चन्द्र आचार्य, दिलीप आचार्य सहित एक दर्जन रैयतों ने परिवारिक समस्या बताते हुए उक्त जमीन सरकार के हाथों बिक्री करने से मना कर दिया।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कहीं सास-जेठानी ने बहू को दांतों से काटा, तो कहीं 5 महीने के बच्चे को मां से किया जुदा, जानें पूरा मामला

रैयतों ने स्पष्ट रूप से कहा कि पहले ही एक जमीन रेलवे विभाग को दे चुका हूं। शेष बचे उक्त जमीन अपने बच्चों के लिए सुरक्षित रखा हूं। हांलाकि जिलाधिकारी राजीव रौशन ने बिरौल के विकास का हवाला देते हुए भूस्वामियों को इस पर पूर्ण विचार कर एसडीओ से बात करने को कहा।

इस क्रम में, सीओ विमल कुमार कर्ण ने सहरसा- बिरौल मुख्य मार्ग सोनपुर और बिरौल से उछटी मार्ग पर अवस्थित भूमि की जानकारी दी। मौके पर एसडीओ संजीव कुमार कापर, एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी, सीओ विमल कुमार कर्ण, आरओ शमन प्रकाश,अचंल अमीन, सीआई आशुतोष कुमार मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

BAFTA में धर्मेंद्र को मिला सम्मान, हेमा मालिनी ने बयां किया दर्द: ‘आज भी हर पल याद करती हूं’

Dharmendra News: सिनेमा जगत के 'ही-मैन' धर्मेंद्र को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (BAFTA)...

होली से पहले घर को ऐसे करें नकारात्मकता मुक्त

Holi Vastu Tips: हिन्दू धर्म में होली का त्योहार न केवल रंगों का पर्व...

Shai Hope: जिम्बाब्वे पर जीत के बाद शाई होप ने भरी हुंकार, वर्ल्ड कप है असली लक्ष्य!

Shai Hope: कैरेबियाई तूफान के कप्तान शाई होप ने जिम्बाब्वे पर धमाकेदार जीत के...

NCERT Book: Class 8 Social Science introduces Judiciary Challenges

NCERT Book: नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने हाल ही में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें