spot_img

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | एसडीओ उमेश कुमार भारती ने चुनाव की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कुशेश्वरस्थान, लोगों से लिया फीडबैक, बूथों की बुनियादी जरूरतों से हुए अवगत

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | एसडीओ उमेश कुमार भारती ने चुनाव की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कुशेश्वरस्थान, लोगों से लिया फीडबैक, बूथों की बुनियादी जरूरतों से हुए अवगत जहां कुशेश्वरस्थान में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। गुरुवार को स्वयं एसडीओ उमेश कुमार भारती ने पूर्वी प्रखंड के कई बूथों का निरीक्षण किया। संभावित जरूरतों को देखते हुए कई निर्देश दिए।

- Advertisement -

साथ ही, इस दौरान लोगों से फीडबैक लिया। वहीं, एसडीओ श्री भारती ने रश्मि कुमारी की जनवितरण प्रणाली की दुकान भी गए। वहां की हकीकत से रूबरू हुए। साथ ही, आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 75 पहुंचकर वहां का भी हाल जाना।

- Advertisement -

गुरुवार का दिन कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के सुघराईन और महिसोत पंचायत के लोगों से मिलकर एसडीओ श्री भारती ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी का जायजा लिया। कई आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर कई मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करते हुए केंद्र संख्या 247, 248, 249, 250, 251, 252, 253, 254, 255, 256 और 257 की वस्तुस्थिति से अवगत हुए। वहां क्या बुनियादी चीजों की जरूरत है। क्या उपलब्ध है इसकी भौतिक सत्यापन करते हुए अनुपलब्ध बुनियादी सुविधाओं को बहाल करने पर जोर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

हालांकि, इस दौरान अधिकांश मतदान केंद्रों पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं से एसडीओ श्री भारती संतुष्ट दिखे। लेकिन, श्री भारती ने लोकतंत्र के महापर्व को शांति पूर्वक संपन्न कराने और मतदान में ना हो कोई व्यवधान को देखते हुए कई बिंदुओं पर स्थानीय लोगों से बातचीत की। उनका फीडबैक लिया। इस दौरान श्री भारती ने रश्मि कुमारी के जनवितरण प्रणाली की दुकान और आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 75 की भी जांच की।

यह भी पढ़ें:  आप भी हो सकते हैं शिकार! दरभंगा में BJP अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना का WhatsApp हैक!, साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे; पुलिस ने दिया अलर्ट, पढ़िए

उन्होंने जनवितरण प्रणाली की दुकान के गोदाम में खाद्यान्न का भंडारण सत्यापन किया और राशनकार्ड धारी लाभार्थी से पूछताछ करने पर सभी ने डीलर के दुकान से प्रत्येक माह खाद्यान्न मिलने की पुष्टि किया।

एसडीओ श्री भारती ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए मतदान केन्द्रों पर आवश्यकता अनुसार पुलिस बल एवं सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया जाएगा। किसी भी मतदाताओ को कोई परेशानी नही होने दिया जाएगा। वहीं, बीडीओ किशोर कुमार ने भी अपने कार्यालय कक्ष में चुनाव को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों को बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में मकान बनाना होगा आसान! 30 दिन में नहीं मिली मंजूरी, तो खुद हो जाएगी पास!

Bihar Building Bye-laws: बिहार सरकार ने 'बिहार बिल्डिंग बायलॉज 2026' का मसौदा तैयार किया है। नए नियमों से भवन निर्माण की स्वीकृति प्रक्रिया तेज, सरल और पारदर्शी होगी। इसमें 8वीं मंजिल त#BiharBuildingByeLaws,#BiharRealEstate,#NitishMishra

री-नीट 2026: फिजिक्स में मिले 4 बोनस अंक, अब पास होना और आसान! तुरंत देखें पूरी खबर

NEET UG Re-Exam 2026: एनटीए ने NEET UG Re-Exam 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। फिजिक्स का एक प्रश्न हटाने से सभी 20 लाख से अधिक छात्रों को 4 बोनस अंक मिलेंगे। एक अन्य सवाल म#NEETReExam2026,#NTAAnswerKey,#BiharStudents

यूपी राज्यसभा चुनाव: क्या 2027 का फैसला यहीं से होगा? BJP-SP की अग्निपरीक्षा! पढ़िए- ‘PDA’ फॉर्मूला और 10 सांसदों का ‘ सेमीफाइनल ‘

Uttar Pradesh Rajya Sabha: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को 2027 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। भाजपा और सपा दोनों ही अपनी रणनीति बनाने में जुटी#UPRajyaSabha,#UPElections2027,#BJPvsSP

Darbhanga News: जाले में बिजली संकट: दो दिनों से अंधेरे में डूबे गांव, भीषण गर्मी में सड़कों पर रात काट रहे लोग!

Jale Power Cut: जाले प्रखंड में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे भीषण गर्मी में लोग सड़कों पर रात काटने को मजबूर हैं। सनहपुर पावर सब स्टेशन की बदहाल व्यवस्था और 33#JalePowerCut,#BiharElectricity,#HeatwaveCrisis