back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Darbhanga के बिरौल के दो हजार किसानों की आफत पर मरहम, असामाजिक तत्वों ने बंद कर डाला दिघरा, ग्रहाट, कटरी चौर का पानी, SDO Umesh Kumar Bharti लेकर पहुंचे JCB, निकलवाया जमा पानी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल, देशज टाइम्स। एसडीओ उमेश कुमार भारती की पहल ने दो हजार से अधिक किसानों के मुरझाए चेहरे पर खुशियों की बौछार कर दी। दरअसल, असामाजिक तत्वों ने चौर में पानी की निकासी को रोक दिया था। इससे चौर में पानी जमा हो गया।

- Advertisement -

इससे फसलें बर्बाद होने लगीं। तत्काल किसानों ने एसडीओ श्री भारती से मिलकर निदान की मांग रखी। तत्काल एसडीओ श्री भारती पानी निकासी के लिए जेसीबी मशीन लगवाई। पानी निकलवाया। इस पहल से किसानों ने एसडीओ उमेश कुमार भारती को साधुवाद दिया है। पढ़िए पूरी खबर कैसे 12 सौ एकड़ में फैले इस चौर से मिला किसानों को निदान।

- Advertisement -

नेउरी पंचायत के दिघरा, ग्रहाट, कटरी चौर में जमा पानी की निकासी कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से बंद कर दिये जाने से खेत में लगी धान की फसल नुकसान होते देख किसानों का गुस्सा फुट पड़ा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: मूक-बधिर बच्चों के चेहरों पर दौड़ी मुस्कान, नंगे पांव स्कूल आने की मजबूरी हुई खत्म, मिला जूते-चप्पल का तोहफा

इसको लेकर दर्जनों किसानों ने चौर में जमा पानी की निकासी को लेकर एसडीओ उमेश कुमार भारती से मिलकर कर इस समस्या के निदान की मांग की। किसानों का कहना था इस समस्या से जल्द निदान दिलाया जाए ताकि लाखो रुपए की खर्च कर किसानों के खेत में लगी धान की फसल बर्बाद होने से बचाया जा सके।

इधर, किसानों की दर्द को महसूस करते हुए एसडीओ श्री भारती ने बुधवार को नेउरी पंचायत के चौर पहुंचकर अपनी मौजूदगी में जेसीबी मशीन से जल निकासी की समस्या का निदान ऑन द स्पॉट कराया। जहां जल निकासी की समस्या निधान होते ही किसानों के चेहरे ख़ुशी से खिलखिला उठे।

किसानों ने इसके लिये एसडीओ श्री भारती का आभार प्रकट किया है। वहीं, पंचायत के ही कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से चौर की पानी जिस नाले होकर निकासी होती थी,उसे बन्द कर दिया गया था।

इससे किसानों के खेतों में धान की लगी फसल में पानी जमा हो गया था। यदि खेतों से जल निकासी नहीं होता तो, किसानों की ओर से लाखों रुपये की लागत से तथा की गयी कड़ी मेहनत पर पानी फिर जाता,और कुछ दिनों में धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाता।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: आपदा पीड़ितों के मुरझाए चेहरों पर लौटी मुस्कान, विधायक ने बांटे 12.36 लाख के चेक, जानिए किसे मिली कितनी राशि

इस तरह एसडीओ श्री भारती की ओर से ऑन द स्पॉट निदान किये जाने से लगभग दो हजार से अधिक किसानों के खेतों में लगी धान की फसल को बर्बाद होने से बचा लिया।

इधर एसडीओ उमेश कुमार भारती ने कहा कि किसानों द्वारा की गयीं शिकायत के आलोक में किसानों की समस्या ऑन द स्पॉट दूर कर दी गयी है.उन्होंने क्षेत्रवासियों से कोई भी छोटी, या कोई बड़ी जटिल समस्या हो तो कार्यालय में आकर इसकी जानकारी देने को कहा। उन्होंने सभी समस्या का निराकरण करने की बात कही.मौके पर पीओ विनीत झा, मुखिया प्रतिनिधि श्याम विनोद यादव समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में Cyber Fraud पर SSP जगुनाथ रेड्डी का शिकंजा, डेटा नहीं देने वाले बैंकों पर होगी कार्रवाई, नोडल अफसर को भेजा जाएगा पत्र

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Holashtak 2026: 24 फरवरी से शुरू होगा यह काल, जानें क्यों वर्जित हैं शुभ कार्य

Holashtak 2026: सनातन धर्म में हर तिथि और पर्व का अपना विशेष महत्व है,...

आने वाली हैं 7 नई Subcompact SUVs: जानें कौन से मॉडल होंगे अपडेट और लॉन्च

Subcompact SUVs: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इन दिनों **Subcompact SUVs** सेगमेंट की धूम मची...

Weekly Love Horoscope: 22 से 28 फरवरी 2026 तक का आपका प्रेम राशिफल

ब्रह्मांड की अनमोल ऊर्जाओं के स्पंदन से निर्मित यह सप्ताह आपके प्रेम जीवन में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें