

बिरौल, देशज टाइम्स। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी उमेश कुमार भारती की अध्यक्षता में निर्वाचन से संबंधित विभिन्न दलों के प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठक हुई। इसमें एसडीओ श्री भारती ने कहा कि आगामी चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने की जवाबदेही आपसबों पर है। इसमें प्रशासन की मदद करें।
साथ ही, आचार संहिता का उल्लंघन ना हो इसपर प्रशासन की नजर रहेगी। उस वक्त कौन किस पार्टी से है यह नहीं देखा जाता है, कार्रवाई उन सबों पर होगी जो इसका उल्लंघन करेंगे। वहीं जनप्रतिनिधियों ने दो किलोमीटर से अधिक पर निवास करने वाले मतदाताओं को नजदीक के मतदान केंद्र के मतदाता सूची में नाम स्थानांतरण किया जाए। पढ़िए पूरी खबर
इसमें 78 कुशेश्वरस्थान एवं 79 गौड़ाबौराम विधान सभा क्षेत्र के उपस्थित विभिन्न दलों के अध्यक्ष से एसडीओ श्री भारती ने कहा कि अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के क्रम में पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियों के अंतर्गत मतदान केन्दों के युक्तिकरण एवं प्रारूप प्रकाशन किया जाना है।
उन्होंने उपस्थित विभिन्न दलों से आए प्रतिनिधियों से कहा कि विधि व्यवस्था कायम रखते हुए निष्पक्षता पूर्वक चुनाव कराना मेरा कर्तव्य है। आगामी चुनाव के दौरान आचार संहिता का उलंघ्घन किये जाने पर उस समय नहीं पहचानेंगे कि, कौन किस दल से है। आदर्श आचार संहिता लागू के ऊपरांत उलंघ्न करते पाये जाएंगे, तो जो नियम कानून है।
इसके गाइडलाइंस अनुसार आदर्श आचार संहिता उलंघ्घन किये जाने की प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। एसडीओ श्री भारती ने कहा कि चुनाव की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गयी है, जो निष्पक्षता पूर्वक चुनाव सम्पन्न कराये जाने की बात कही।
वही भाजपा जिला प्रवक्ता माधव कुमार चौधरी ने कहा कि मतदान केंद्र से 2 किलोमीटर से अधिक पर निवास करने वाले मतदाताओं को नजदीक के मतदान केंद्र के मतदाता सूची में नाम स्थानांतरण करने की मांग की।
भाकपा माले के मनोज यादव ने कहा कि वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और एक बूथ से दूसरे बूथ पर स्थानांतरण करने को कहा गया, जहां एसडीओ और डीसीएलआर ने ऑनलाइन आवेदन के तुरंत बाद एक आवेदन कार्यालय में भेजने की बात कहते हुए एक सप्ताह के समस्या का निदान करने की बात कही।
भाजपा के राजकुमार सहनी ने कहा कि सुपौल पंचायत स्थित राजस्व कार्यालय में दो बूथ है. जहा जगह काफी संकीर्ण है, 87,88 बूथ को यहां से स्थांतरण हाटगाछी स्थित प्राथमिक विद्यालय में किये जाने की मांग की।
इसके अलावे अन्य दलों के प्रतिनिधियों ने बूथ को लेकर अपनी अपनी रखी.मौके पर अवर निर्वाचन पदाधिकारी अबु परवेज हैदरी, डीसीएलआर यूनुस अंसारी, बीपीआरओ प्रभाकर झा, विधायक प्रतिनिधि शिबू झा,भा जपा कुशेश्वरस्थान मणिकांत झा, जदयू के कमरान खान, राजद कैलाश साह, बाल कृष्ण आचार्य, रामानुज यादव, गणेश ठाकुर, विधानंद पासवान, अजय कुमार यादव,सुरेश गुप्ता,महावीर सिंह समेत अन्य विभिन्न दलों के अध्यक्ष व प्रतिनिधि मौजूद थे।

