



कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। पूर्वी प्रखंड में एसडीओ उमेश कुमार भारती की अध्यक्षता में बीएलओ समीक्षात्मक बैठक हुई। इसमें मतदाता सूची में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य को लेकर एसडीओ श्री भारती ने कई जानकारी देते हुए सभी बीएलओ को (SDO Umesh Kumar Bharti gave tasks to BLO in Kusheshwarsthan) कई निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को प्रखंड में प्रखंड के मध्य विद्यालय धोबलिया में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में एसडीओ श्री भारती ने उन्होंने प्रत्येक बीएलओ को हार हाल में अपने-अपने घर क्षेत्र में कम से कम 15 नये मतदाता का नाम जोड़ने का टास्क दिया। इस कार्य में शिथिलता बरतने वाले बीएलओ पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
एसडीओ श्री भारती ने सभी बीएलओ को 1.1.2024 को 18 एवं 19 वर्ष पूरा करने वाले सभी व्यक्ति को मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए प्रपत्र 6 एवं मृत व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए प्रपत्र 7 भरने के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया।
वहीं,प्रखंड के सभी डीलरों के बैठक कर राशनकार्ड में शामिल मृत और 18 वर्ष पूरा करने वाले व्यक्ति के अलग-अलग सूची बना कर बीएलओ को देने का निर्देश दिया। एसडीओ श्री भारती ने एक दर्जन से अधिक बूथों पर जाकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के लिए लगाए गए विशेष शिविरों का निरीक्षण किया।
बैठक में उपस्थित बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के पूर्बी प्रखंड अध्यक्ष सूर्य नारायण पासवान ने कहा कि हम सब अधिकारी के आदेश को सिरमाथे लेकर कार्य करते हैं पर मानदेय नही मिलता है सरकार ने जनगणना कार्य कर दिये पर आज तक जनगणना कार्य के मानदेय नही मिला। इस पर एसडीओ ने बहुत जल्द ही भुगतान का आश्वासन दिये। मौके पर उपस्थित बीएलओ को कई आवश्यक निर्देश दिए।
मौके पर बीएलओ के साथ समीक्षा बैठक में अपर निर्वाचन पदाधिकारी मो. परवेज हैदर हैदरी, सीओ, अखलेश कुमार के अलावे बीएलओ बीएलओ प्रभारी , राजकुमार यादव, रमेश कुमार राय, देवेंद्र राय, लखविन्दर राम, मनोज कुमार पासवान,ननकू राय, मिथलेश राय, मिथलेश राय, सहित सहित सभी बी एल ओ उपस्थित थे।


