spot_img

Darbhanga के कुशेश्वरस्थान में SDO Umesh Kumar Bharti ने कहा, अगर आपकी कोई कर्मी नहीं सुन रहा, मेरे पास आइए

जरूरी बात, जनसंवाद: भूमि संबंधित मामलों में हो रहे बड़े सुधार, जमा बंदी हो रहा डिजिटल, आधार से होगा लिंक, छेड़छाड़ नहीं हो पाएगा अब संभव

spot_img
- Advertisement -

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। पूर्वी प्रखंड क्षेत्र के कुशेश्वरस्थान दक्षिणी पंचायत के भलूका गांव में बुधवार को जनसंवाद कार्यक्रम में एसडीओ उमेश कुमार भारती ने लोगों की दुखती रग पर हाथ रख दिया। उन्होंने भरे मंच से कहा, अगर आप लोगों की समस्या किसी विभाग में अटका है। किसी विभाग का काम आपके प्रखंड में नही हो रहा है। संबंधित कर्मी आपकी बात नहीं सुन रहे हैं। आप मुझसे मिलिए। अपनी समस्या रखिए।

- Advertisement -

एसडीओ श्री भारती ने प्रखंड एवं अंचल के सभी पदाधिकारियों से सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराने की बात कहते हुए कहा कि हर योजना आपके लिए है। जनता के लिए है। अगर जनता को इसका समुचित लाभ नहीं मिलता है, तो हमसे आप लोग शिकायत कर सकते हैं। हमसें मिल सकते हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के सबसे बड़े अस्पताल DMCH में शराब पार्टी 'कांड'! अब पुलिस CCTV फुटेज से खोज रही 'गुनहगार'

वहीं, भूमि सुधार उपसमाहर्ता मो. कयूम अंसारी ने बताया कि भूमि संबंधी मामलों के सुधार के लिये विभाग बड़े पैमाने पर काम कर रही है। इसमें जमा बंदी को डिजिटल किया जा रहा है। आधार से लिंक कराया जा रहा है। इससे किसी भी प्रकार का छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खत्म हुआ बिहार हैंडबॉल का महाकुंभ! जानिए कौन सी टीम बनी चैंपियन, किसका रहा जलवा? | पढ़िए-एकलव्य दरभंगा और मगध प्रमंडल पर नेहरू स्टेडियम फिदा

सीडीपीओ सुनीता कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या उथान योजना के तहत दो बच्ची यानी कि दोनों लड़की जन्म लेती है। आदमी गरीब हो या अमीर सभी को इस योजना के अंतर्गत लाभ दिया जाता है, इसके लिए आंगनवाड़ी सेविका के माध्यम से आवेदन आप लोग दें।

बीएओ धर्वेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कृषि के साथ-साथ बकरी पालन,मवेशी पालन, तथा मुर्गी पालन कर किसान अपने आमदनी को बढ़ा सकते है।वही किसानों को समय समय पर बीज एवं अन्य समाग्री किसानों को उपलब्ध कराने की जानकारी दीं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime जाले पुलिस का बड़ा एक्शन! वारंट पर एक, नशे में धुत दूसरा गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

मौके पर पंचायत के मुखिया ने अपने पंचायत से संंबंधित आठ सूत्री मांगों को रखा। वहीं खलासिन गांव के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना टी 2 से साफी टोल तक कार्य मे हो रही विलंब को लेकर आवेदन दिया है। इसे जल्द निर्माण कार्य आरम्भ करने की मांग की।

पंचायत के मुखिया मो. इस्लाम की अध्यक्षता में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन बीडीओ कुशोर कुमार ने किया। मौके पर प्रमुख बिजल पासवान, सीओ अखिलेश कुमार, मुख्य पार्षद शत्रुघ्न पासवान, मुखिया छेदी राय, सहित दर्जनों गणमान्य व जनता उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

वैशाली नाव हादसा: गंगा में डूबे 13 मासूम, DM वर्षा सिंह का बड़ा बयान- ‘CO-थानाध्यक्ष पर गिरेगी गाज’ |तेजस्वी भी पहुंचे

Bihar Boat Accident: वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में हुए नाव हादसे में 13 मासूम बच्चों की मौत हो गई। डीएम वर्षा सिंह ने बताया कि नाव निजी थी और रात में परिचालन की लापरवाही के लिए #BiharBoatAccident,#RaghopurTragedy,#VaishaliNews

नीला ड्रम में पति की 5 खंड में लाश ऊपर से सीमेंट घोल कांड: पत्नी और प्रेमी को फांसी, कोर्ट ने कहा- बेटियों का...

Meerut Murder Case: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम कांड में पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल को मृत्युदंड मिला है। मर्चेंट नेवीकर्मी सौरभ राजपूत की हत्या कर लाश ड्रम में सीमेंट से बंद की गई #MeerutMurderCase,#NeelaDrumKand,#DeathSentence

पूर्णिया का वो वायरल वीडियो: क्या सच में इंग्लैंड की जूली, बिहार के नमित की प्रेमिका थी?

Purnia Viral Video: पूर्णिया में वायरल हुए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। इसे 'रूसी प्रेमिका और बिहारी प्रेमी' की कहानी बताया जा रहा था, लेकिन अब इसका असली सच सामने #PurniaNews,#ViralVideo,#BiharTruth

बिहार में बालू खनन शुरू होते ही बंपर कमाई, 16 अक्टूबर से बदल जाएगी तस्वीर!

Bihar Sand Mining: बिहार में 16 अक्टूबर से 212 बालू घाटों पर खनन कार्य फिर शुरू होगा, जिससे निर्माण कार्यों में तेजी आएगी। खान मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि विभाग ने राजस्व #BiharSandMining,#BiharConstruction,#PramodKumar