back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Darbhanga के बिरौल में दुर्गापूजा पर चप्पे-चप्पे पर निगहबानी, SDO Umesh Kumar Bharti की डीजे संचालकों को दो टूक, सीधी कार्रवाई करेंगे

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल, देशज टाइम्स। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कलश स्थापना के साथ नवरात्रि पूजा शुरू हो गयी है। जय माता दी के जयकारे से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा है। सभी पूजा स्थलों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीं, पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पूरा अनुमंडल प्रशासन गंभीरता के साथ कवायद में जुटा है।

- Advertisement -

रविवार को थाना परिसर में एसडीओ उमेश कुमार भारती की अध्यक्षता में डीजे संचालकों के साथ बैठक हुई। इस दौरान एसडीओ श्री भारती ने डीजे संचालकों को पूर्ण रूप से डीजे पर प्रतिबंध लगाने की हिदायत देते कहा कि न्यायालय के रोक के बावजूद इसका अनुपालन नहीं करने वाले संचालकों का डीजे साउंड जब्त कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

- Advertisement -

एसडीओ श्री भारती ने उपस्थित सभी संचालकों को हाईकोर्ट की ओर से जारी गाइडलाइन को अक्षरश: पालन करने की हिदायत दी। कहा कि सरकार के सर्वे के अनुसार पूजा के आर में कई जगहों पर विधि व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हो जाता है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में Power Cut, रविवार को महा-ब्लैकआउट! 5 घंटे तक बत्ती रहेगी गुल, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

उन्होंने दुर्गा पूजा पर लॉउड स्पीकर के उपयोग विनियमित करने को लेकर डीजे संचालकों को कई निर्देश देते कहा कि पूजा के दौरान असमाजिक प्रवृत्ति के लोग अश्लील गानें बजाकर विधि व्यवस्था में व्यवधान पैदा कर देते हैं।

कहा कि यह एक सभ्य समाज के लिए कतई स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि पूजा आस्था से जुड़ा होता है। इसमें बाधा उत्पन्न करने वाले के विरुद्ध न्यायालय सम्मत कार्रवाई होगी।

उन्होंने उपस्थित सभी थानाध्यक्षों को पूजा के दौरान आदेश का अनुपालन नहीं करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मौके पर बीडीओ प्रेम सागर मिश्र, थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा के अलावे कुशेश्वरस्थान के थानाध्यक्ष राकेश कुमार, बड़गांव ओपी के श्याम कुमार मेहता एवं घनश्यामपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष संजीत कुमार समेत डीजे संचालक मौजूद थे।

इधर, दुर्गा पूजा को लेकर सुपौल रामनगर, हाटगाछी, बलिया, उछटी, डुमरी, कमलपुर, भवानीपुर, शिवनगरघाट, बलहा समेत 37 स्थानों पर पूजा की धूम मची है। जहां नवरात्रि के प्रथम दिन संध्या में सभी पूजा स्थलों पर महिला भक्तों ने संध्या में दीप प्रज्वलित कर, पूजा अर्चना की।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: नवोदय विद्यालय में दिखी शिक्षा की अनूठी जुगलबंदी, दूसरे स्कूल के बच्चों ने आकर जो देखा, वो हैरान रह गए!

वहीं सभी पूजा समितियों की ओर से पूजा पंडालों का भव्य निर्माण किया गया है। आकर्षण सजावट की गयी है। इसके अलावे पूजा समितियों की ओर से तोरणद्वार का निर्माण किया गया है।

दूर दराज श्रद्धालुओं के ठहराव के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है। नवरात्रि पूजा को लेकर भक्तजनो में काफी उत्साह देखा जा रहा है। पूरे क्षेत्र में अनुमंडल प्रशासन की ओर से सभी  पूजा स्थलों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

स्मार्ट निवेश की कुंजी: अपने Portfolio Diversification से कैसे करें अधिकतम लाभ

Portfolio Diversification: आर्थिक दुनिया में जहाँ हर दिन नए झटके और अवसर आते रहते...

iQOO 15R: गेमिंग प्रेमियों के लिए आ रहा दमदार Smartphone Launch

Smartphone Launch: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर हलचल तेज होने वाली है।...

Box Office Collection: ‘ओ रोमियो’ ने मचाया गदर, ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार!

Box Office Collection News: सिनेमाघरों में इन दिनों कई धमाकेदार फिल्में दर्शकों का दिल...

फैशन डिजाइनिंग: 12वीं के बाद एक उज्ज्वल और आकर्षक करियर

Fashion Designing: आज के दौर में फैशन इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें