back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Darbhanga के बेनीपुर और बिरौल अनुमंडल के थानाध्यक्षों को SDPO Manish Chandra Chaudhary ने सौंपा टास्क

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सतीश झा, बेनीपुर। अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में मंगलवार को बेनीपुर एवं बिरौल अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई।

- Advertisement -

बैठक की अध्यक्षता बिरौल एसडीपीओ सह बेनीपुर के प्रभारी एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने की। इस दौरान उन्होंने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए पुराने मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिया।

- Advertisement -

एसडीपीओ श्री चौधरी ने इस दौरान सभी थानाध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान माह में श्रावणी मेला चल रहा है। इसमें विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भीड़ जुट रही है। इसके मद्देनजर विशेष सतर्कता का निर्देश सभी पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga College of Engineering में सजेगी यादों की महफिल, पहली बार हो रहा भव्य एलुमनी मीट, जानें क्या है खास

एसडीपीओ श्री चौधरी ने रात्रि गश्ती को तेज करते हुए वाहन चेकिंग अभियान नियमित रूप से जारी रखने का निर्देश दिया।

इस दौरान उन्होंने शराब कारोबारियों पर नकेल कसने का निर्देश देते हुए ग्रामीण स्तर पर खुफिया तंत्र को मजबूत करने का निर्देश दिया जिससे कि शराब विक्रेताओं और पियक्कड़ों पर स-समय कार्रवाई सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर बहेड़ा सर्किल निरीक्षक बसंत झा ,बिरौल सर्किल निरीक्षक सुरेश राम , बहेड़ा थानाध्यक्ष बीके ब्रजेश, बहेड़ी के आशुतोष झा, सकतपुर के किशोर कुणाल, नेहरा के सुमन कुमार, बाजितपुर के राकेश कुमार,अलीनगर के सरवर आलम, बिरौल की अपर थानाध्यक्ष आरती कुमारी, कुशेश्वरस्थान के अमित कुमार, घनश्यामपुर के अजीत कुमार,  बड़गांव के श्याम कुमार मेहता, तिलकेश्वर के असगर इमाम एवं जमालपुर के राजनंद कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सामंथा रुथ प्रभु ने बताया ट्रोलर्स से निपटने का अपना धांसू तरीका, ‘मां इंटी बंगाराम’ से पहले खोला राज!

Samantha Ruth Prabhu News: साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ-साथ...

T20 वर्ल्ड कप 2026: India vs South Africa महामुकाबले में भारत को मिली 76 रनों की शर्मनाक हार

India vs South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सुपर 8 मुकाबले में...

ICICI प्रूडेंशियल ने लॉन्च की भारत की पहली ‘स्वास्थ्य Pension Scheme’, बदल देगी रिटायरमेंट की तस्वीर!

Pension Scheme: भारत के वित्तीय बाजार में एक ऐतिहासिक पल दर्ज हुआ है, जब...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें