

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बिरौल थाना परिसर में एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित की गई।
इसमें अनुमंडल अन्तर्गत सभी चार थाना व दो ओपी प्रभारी उपस्थित हुए। पढ़िए उत्तम सेन गुप्ता की रिपोर्ट क्या है प्रशासन की चुनावी तैयारी, क्या तय हुआ बैठक में
बैठक में पूर्व के अपराध गोष्ठी मे दिये गए निर्देश के आलोक में निष्पादन किये गए कांडों की समीक्षा की गई। साथ ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी के कारण लंबित कांडों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश थानाध्यक्षों को दिया गया।
साथ ही अपने कर्तव्य के प्रति सभी पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशील रहने को कहा। एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने 09 जून को नगर पंचायत बिरौल और घनश्यामपुर में होने वाले चुनाव को लेकर थाना स्तर पर की गई तैयारी की समीक्षा की।
साथ ही मतदान पूर्व मतदाताओं को विभिन्न रूप से प्रलोभन एवं दबाव देकर वोट की खरीदारी करने वाले वैसे प्रत्याशी एवं उनके सहयोगियों के विरूद्ध कार्रवाई करने का टॉस्क बिरौल और घनश्यामपुर थानाध्यक्षों को मिला।



