back to top
17 अगस्त, 2024
spot_img

दरभंगा के Manigachi जतुका पैकटोल पंचायत के विवादित भू-खंड पर लगा Section 144 का पहरा, दोनों पक्ष का प्रवेश वर्जित

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

रभंगा। सदर एसडीओ सदर स्पर्श गुप्ता ने बड़ा एक्शन लिया है। मनीगाछी प्रखंड के जतुका पैकटोल पंचायत के वार्ड नंबर 07 के विधिपुर ग्राम के एक विवादित भू-खंड पर धारा 144 लगा दिया है। इससे विवादित भू-खंड पर दोनों संप्रदाय के किसी भी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा। पढ़िए पूरी खबर

 

एसडीओ श्री गुप्ता ने आदेश पत्रक जारी करते हुए बताया, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मनीगाछी की ओर से निर्गत पत्र की ओर से सूचित किया गया है कि मनीगाछी प्रखंड अन्तर्गत जतुका पैकटोल पंचायत के वार्ड नम्बर 07 के विधिपुर ग्राम के एक भू-खण्ड को लेकर स्थानीय दो संप्रदाय के लोगों के बीच विवाद उत्पन्न होने के कारण विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो गई है, जिसे नियंत्रित करने के लिए उक्त विवादित भू-खण्ड पर दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा लगाना आवश्यक प्रतीत होता है।

उक्त के आलोक में सदर एसडीओ श्री गुप्ता की ओर से दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 1973(2) की धारा -144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त विवादित भू-खण्ड के आस-पास 500 मीटर की परिधि में 15 जनवरी 2022 से अगले आदेश तक निषेधाज्ञा लागू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  "...प्रतिभाओं से समृद्ध है Darbhanga की धरती", पंच और किक से चमका मिथिला, Karate Association Of Darbhanga से मिला गौरव का ' ताज '

इस आदेश के तहत विवादित भू-खण्ड के 500 गज के व्यासार्द्ध (परिधि) में भारतीय दण्ड प्रकिया संहिता में परिभाषित किसी भी अपराध करने तथा शांति भंग करने के उद्देश्य से पाँच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने, किसी भी व्यक्ति को लाठी, भाला, गड़ासा, छूरा, अन्य घातक हथियार, आग्नेयास्त्र, विस्फोटक आदि लेकर चलने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।

वहीं उक्त विवादित भू-खंड पर दोनों सम्प्रदाय के किसी भी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा। विवादित भू-खण्ड के आसपास लोगों का भीड़ नहीं लगेगा। कोई भी व्यक्ति उक्त विवादित भू-खण्ड के आसपास अस्त्र, शस्त्र अथवा घातक हथियार लेकर नहीं घूमेंगे।

यह आदेश सरकारी पदाधिकारी/आरक्षी एवं सैन्य बल के कर्मचारियों जो उक्त स्थल/कार्य में प्रतिनियुक्त हैं एवं सरकारी अथवा प्रशासन की ओर से निर्गत पासधारी के मामले में शिथिल रहेगा।

जरूर पढ़ें

मोदी-नीतीश-लालू पर Darbhanga में बरसे PK, बोले – अब बच्चों के चेहरे देखकर दीजिए वोट, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर, दरभंगा। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपनी 'बिहार बदलाव...

Darbhanga @ अंगूरी की बेटी ‘गिरफ़्त’ में, कहां – कब – कैसे?

दरभंगा। जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर मद्य निषेध विभाग की टीम ने बड़ी...

Darbhanga में 18 से 20 अगस्त तक 1400 प्रतिभागी दिखाएंगे खेलों में दमखम, 18 प्रखंडों के खिलाड़ी बनाएंगे प्रतियोगिता को खास

दरभंगा | शिक्षा विभाग, खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, बिहार सरकार एवं जिला...

मध्यरात्रि गूंजा – “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की”… Krishna Janmashtami पर भक्ति की बयार, आकर्षक पंडाल, रोशनी और सजावट ने खींचा Darbhanga...

मनोज कुमार झा, अलीनगर। प्रखंड क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें