

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर दरभंगा पहुंच रहे हैं। जहां बहुत सारे योजनाओं का जायजा लेने के बाद अन्य कार्यक्रम का उदघाटन करने वाले हैं। लेकिन 21 अगस्त 2017 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक में दरभंगा जिलान्तर्गत बिरौल को नगर परिषद करने की स्वीकृति प्रदान की गई थी।
इसके पश्चात नगर विकास एवं आवास विभाग ने राज्यपाल के निर्देश पर प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद की ओर से 21 अगस्त 2017 को अधिसूचना संख्या (नवि गठन) 5493 बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 (बिहार अधिनियम 11.2007) की धारा-3 सह गठित धारा-4 की ओर से प्रदत्त का प्रयोग करते हुए राज्यपाल ने नगर परिषद बिरौल को सृजन के लिए अधिसूचना जारी की।
उक्त अधिसूचना के आधार पर अनुमंडल प्रशासन ने जो प्रारुप आदेश निर्गत की,उसमें सुपौल पंचायत के वार्ड 03 से 15 तक,परहट 04-5,फकीरना वार्ड 02-06,डुमरी वार्ड 02-06 एवं 08, अफजला पंचायत के वार्ड 01 से 09 तक,उछटी वार्ड 1-2-3-6-7-8, हांटी अंश 11-14, पोखराम उत्तरी पंचायत के अजरकवे गोविंदपुर वार्ड 01 के अलावा दक्षिणी कसरौर करकौली अंश के क्षेत्र को नगर परिषद बिरौल घोषित करने का निर्देश दिया था। आखिर इस मामले का समाधान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने समाधान यात्रा में कर पाएंगे?
- Advertisement -


