
दरभंगा, देशज टाइम्स। बिहार अंडर-19 पुरुष क्रिकेट टीम के गठन के लिए बिहार क्रिकेट संघ की ओर से 11 से 14 सितंबर को पटना में आयोजित सेलेक्शन ट्रायल के लिए दरभंगा जिला क्रिकेट संघ ने जिला की ओर से खिलाड़ियों को भेजने के लिए नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय में 12 सितंबर को सुबह नौ बजे से सेलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया है।
इसमें संघ से निबंधित क्रिकेट टीमों के वैसे पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिनका जन्म तिथि 01 सितंबर 2003 को या इसके बाद का हो। यानी जिनका उम्र 19 वर्ष से कम हो।
दरभंगा जिला क्रिकेट संघ के अनुसार दरभंगा के चयनित खिलाड़ियों को पटना में 14 सितंबर को ट्रायल में भाग लेना है। बीसीए के निर्देशानुसार ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपना एवं अपने माता- पिता का आधार कार्ड, पैन कार्ड, अकाउंट विवरण, कैंसिल किया हुआ चेक, कंप्यूटरीकृत जन्म प्रमाण पत्र आदि का मूल एवं एक सेट छाया प्रति के साथ ट्रायल स्थल पर रिपोर्ट करना है।


