spot_img

Darbhanga के कुशेश्वरस्थान में खाद-बीज की कालाबाजारी करने वाले विक्रेता नपेंगे

spot_img
- Advertisement -

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। स्थानीय किसानों को खाद और बीज की कोई किल्लत नहीं होगी। उचित मूल्य पर किसानों को खाद और बीज उपलब्ध कराएं जाएंगें। इसके लिए कृषि प्रशासन गंभीर है। साथ ही कालाबाजारी करते हुए पकड़े जाने पर विक्रेताओं पर कार्रवाई होगी। यह बात बीएओ धर्मेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने कही।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

जानकारी के अनुसार,ई- किसान भवन के सभा भवन में शुक्रवार को अनुज्ञप्तिधारी खाद बीज विक्रेताओं की बैठक में बीएओ धर्मेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि रबी सीजन में खाद बीज की उपलब्धता में कोई कमी नहीं रहेगी। साथ ही मौके पर उन्होंने इसके वितरण से संबंधित जानकारी विक्रेताओं से ली।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के युवाओं के लिए बंपर मौका! 26 नवंबर को लगेगा जॉब कैंप, 19000 सैलरी वाली 100 नौकरियां

उन्होंने विक्रेताओं को खाद बीज निर्धारित मूल्य पर किसानों को देने का निर्देश दिया। खाद बीज की कालाबाजारी में बेचते हुए पकड़े जाने पर संबंधित विक्रेता पर सख्त कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga - Jale Crime| खौफनाक वारदात: घर के बाहर बैठी महिला से बेरहमी से छीनी सोने की चेन, 5 पर केस दर्ज

प्रमुख हीरा प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि रबी की खेती में किसानों को खाद बीज की कमी नहीं हो। इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।जिस पर बीएओ श्री गुप्ता ने रबी की खेती के लिए खाद बीज की कोई कमी नहीं होने देने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में हद हो गई! सरकारी बाबू को पीटा, अंचल कार्यालय में गुंडागर्दी, घुसे दो भाई, clerk को पीट-पीटकर अधमरा किया

बैठक में प्रमुख ने किसान सलाहकार से परिचित प्राप्त कर उनके आवंटित पंचायत की जानकारी लेते हुए उन्हें किसानों के हित में काम करने का निर्देश दिया।

मौके पर उप प्रमुख संतोष यादव, पंचायत समिति सदस्य सुजीत राय, नंद किशोर शर्मा,बोल बम चौधरी बरना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो. मुजीब, खाद विक्रेता गुरू चरण पुर्वे किसान सलाहकार व्यास नंदन राय, अशोक कुमार यादव सहित अनेक विक्रेता और किसान सलाहकार उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

विपक्ष पर विजय सिन्हा का ‘खिसियानी बिल्ली’ वाला हमला: ’15 साल सिर्फ बिहार को लूटा, अब सवाल उठा रहे’

Bihar Politics: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 15 साल तक सत्ता में रहने वालों ने बिहार को लूटा और अब 'खिसियानी बिल्ली' क#BiharPolitics,#VijayKumarSinha,#NDA

बिहार में बिजली ग्राहकों की चांदी! कनेक्शन से मीटर बदलने तक, अब नहीं करना होगा इंतजार, देरी पर कंपनी को देना होगा 1000 रुपये...

Bihar Electricity: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को अब नए कनेक्शन, खराब मीटर बदलने और गलत बिल ठीक कराने के लिए इंतजार नहीं करना होगा। बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने सख्त समय-सीमा तय#BiharElectricity,#ConsumerRights,#PowerSupply

बड़ा बवाल: सहारनपुर पुलिस ने जज की जगह AIMIM प्रमुख MP असदुद्दीन ओवैसी को दे दी सलामी, SSP ने लिया ये एक्शन!

Saharanpur Police: सहारनपुर में पुलिस प्रोटोकॉल की बड़ी चूक सामने आई है। न्यायाधीश के लिए तैयार गार्ड ऑफ ऑनर गलती से एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को दे दिया गया, जिसके बाद एसए#SaharanpurPolice,#AsaduddinOwaisi,#PoliceProtocol

बिहार में शिक्षकों की खैर नहीं! 2006 से 2021 तक की नौकरी पर खतरा, अब फिर होगी सर्टिफिकेट की जांच

Bihar Teacher Certificate Verification: बिहार में 2006 से 2021 तक बहाल हुए शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों की दोबारा गहन जांच होगी। फर्जी पाए जाने पर नौकरी जाएगी और एफआईआर भी दर्ज होगी। शिक्षा विभाग ने इस स#BiharTeacher,#FakeCertificate,#EducationBihar