back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा में मिला सैकड़ा से अधिक किलो में विस्फोटक, आवासीय दुकान में 128 किलो बड़े विस्फोटक बरामद होने से सनसनी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कुशेश्वरस्थान। स्थानीय बाजार के रईसी इलाके में सैकड़ों किलो बरामद हुआ विस्फोटक। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाजार स्थित है अंबेडकर चौक के पास आवासीय दुकान में स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर लगभग 128 किलो बड़े विस्फोटक बरामद किया।

- Advertisement -

जानकार बताते हैं कि बाजार के व्यवसाई लक्ष्मी साह अपने मनिहारा दुकान के ऊपर आवास में पटाखा लाकर चोरी-छिपे बेच रहे थे जिसकी गुप्त सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष अमित कुमार ने एसआई शिवनारायण कुमार को पुलिस बल के साथ इसकी सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया। पुलिस बल के पहुँचते ही व्यवसायी लक्ष्मी साह दुकान छोड़कर भाग निकले।दरभंगा में मिला सैकड़ा से अधिक किलो में विस्फोटक, आवासीय दुकान में 128 किलो बड़े विस्फोटक बरामद होने से सनसनी

- Advertisement -

इस दौरान जब उसकी घर की तलाशी ली गई तो दूसरे मंजिल के एक कमरे में बुलेट ब्रांड, हाड्रो फाइल्ड ब्रांड, कुमरान क्लासिक फाइल्ड सहित भाड़ी मात्रा में काफी आवाज वाले विस्फोटक बम बरामद किये गए। इस मामले में थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बिना अनुज्ञप्ति के लक्ष्मी साह अपने घर में विस्फोटक छुपाकर बेच रहे हैं। जबकि कुशेश्वरस्थान का वो इलाका जहां लक्ष्मी  साह का आवास सह दुकान है वह काफी भीड़ भाड़ वाला इलाका है ऐसे में अगर किसी प्रकार की अनहोनी होती तो काफी जान माल का नुकसान हो सकता था।दरभंगा में मिला सैकड़ा से अधिक किलो में विस्फोटक, आवासीय दुकान में 128 किलो बड़े विस्फोटक बरामद होने से सनसनी

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga AIIMS: दरभंगा AIIMS निर्माण में आएगी अब तूफानी तेजी? DM ने दिए ऐसे निर्देश कि सब हो गए अलर्ट! पढ़िए... 'सुपर-स्पेशलिटी' सूर्योदय अब ज्यादा दूर नहीं!

इसके मध्य नजर त्वरित कार्यवाही करते हुए छपामारी कर विस्फोटक पदार्थ बरामद की गई लेकिन व्यवसायी मौके से फरार हो गया। छापेमारी के दौरान लक्ष्मी साह के परिजनों से विस्फोटक का अनुज्ञप्ति और बिल प्रस्तुत करने के लिए कहा गया लेकिन उसके परिजनों की ओर से किसी प्रकार का कागजात नहीं दिखाया गया।

इसको लेकर थाना में उक्त दुकानदार के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही हैं। हालांकि इस घटना के बाद से स्थानीय बाजार में चोरी छिपे अवैध तरीके से विस्फोटक पटाखे बेच रहे लोगों में भी काफी दहशत देखी जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शाहिद कपूर डांस: इन 5 अंडररेटेड गानों में भी एक्टर ने दिखाया था अपना बेमिसाल जलवा!

Shahid Kapoor Dance: बॉलीवुड के सबसे ऊर्जावान और बेहतरीन डांसर्स में से एक शाहिद...

JioHotstar के नए प्लान्स: क्या बदलेगा आपके मनोरंजन का तरीका?

JioHotstar: भारत में ओटीटी स्ट्रीमिंग का चेहरा लगातार बदल रहा है, और अब JioHotstar...

Ek Din Movie: जुनैद खान और साई पल्लवी की जादुई प्रेम कहानी का टीज़र हुआ रिलीज़, आमिर खान की जोड़ी करेगी वापसी

Ek Din News: बॉलीवुड में एक और धमाकेदार प्रेम कहानी दस्तक देने को तैयार...

स्मृति ईरानी का वैलेंटाइन संदेश: खुद से प्यार करने का दिया खास मंत्र, फैंस हुए कायल

Smriti Irani News: टीवी की दुनिया की मशहूर अदाकारा और राजनेता स्मृति ईरानी ने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें