spot_img

Darbhanga News | Darbhanga District Transport Office | Server Down | जिला परिवहन कार्यालय का सर्वर ठप, काम बंद, मायूसी है प्रतिदिन आने-जाने वाले सैकड़ों लोगों में

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | Darbhanga District Transport Office | Server Down | जिला परिवहन कार्यालय का सर्वर ठप है। काम बंद है। मायूसी है। प्रतिदिन आने-जाने वाले सैकड़ों लोग निराश लौट रहे हैं। विभाग को लिखा गया है लेकिन फिलहाल तो दरभंगा जिला परिवहन कार्यालय का सर्वर डाउन है।

- Advertisement -

Darbhanga News | Darbhanga District Transport Office | एक सप्ताह से सर्वर डाउन रहने के कारण काम ठप

एक सप्ताह से सर्वर डाउन रहने के कारण काम ठप पड़ा हुआ है। इससे आवश्यक कार्य भी ठप पड़े हुए हैं। वहीं, परिवहन विभाग की ओर से शहर के दो जगहों पर चालकों के लिए आंख जांच और लाइसेंस देने की नई पहल का चहुंओर स्वागत हो रहा। इसको लेकर चालकों में उत्साह है। वहीं, सर्वर ठप रहने से कार्यालय आने वाले लोगों की परेशानी देखते ही बन रही।

- Advertisement -

Darbhanga News | Darbhanga District Transport Office | वाहनों का स्थानांतरण, डाइविंग लाइसेंस, एनओसी, हिट एंड रन हर काम ठप

जानकारी के अनुसार, जिला परिवहन कार्यालय में सर्वर डाउन रहने के कारण वाहनों का स्थानांतरण, डाइविंग लाइसेंस, एनओसी, हिट एंड रन के कई प्रकार की कार्य नही हो पा रहे हैं। परिवहन कार्यालय मे प्रतिदिन सैकड़ों लोग बगैर काम कराए घर वापस लौट रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में दबंगई नहीं चली! शराबबंदी के बीच पुलिस ने दबोचा फरार तस्कर, घर से मिली हजारों लीटर शराब

Darbhanga News | Darbhanga District Transport Office | जिला परिवहन पदाधिकारी शशिशेखरम ने बताया, असुविधा है, बहुत जल्द काम शुरू हो जाएगा

वैसे, इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी शशिशेखरम ने बताया कि सर्वर डाउन रहने और काम नहीं होने के कारण असुविधा हो रही है। इसके लिए राज्य परिवहन विभाग को इसकी जानकारी भेज दी गई है। बहुत जल्द काम शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में शॉकिंग वारदात! बाइक डिक्की से 5 लाख कैश गायब, मजदूर पेमेंट के पैसे थे

Darbhanga News | Darbhanga District Transport Office | इधर, चालकों में काफी उत्साह है

इधर, दरभंगा में पहली बार परिवहन विभाग की ओर से चालकों के लिए निःशुल्क आंख जांच और चश्मा का वितरण किया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से इस सराहनीय काम को लेकर शहर के बस चालकों में काफी उत्साह है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News देर से मगर कुशेश्वरनाथ मंदिर प्रबंधन का बड़ा फैसला|पंडों को अब मिलेगा ID कार्ड! महिला श्रद्धालुओं के लिए बड़ा फैसला

Darbhanga News | Darbhanga District Transport Office | ये प्रयास सराहनीय है, जरूरत है नई पहल की भी

जिला परिवहन पदाधिकारी शशिशेखरम ने बताया कि शहर में दो दिवसीय आंख जांच का शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें पहले दिन दिल्ली मोड़ स्थित प्राइवेट बस स्टैंड में पांच फरवरी को और लहेरियासराय स्थित बस स्टैंड में आज छह फरवरी को आंख जांच अभियान चलाया गया।

Darbhanga News | Darbhanga District Transport Office | सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने भी निभाई है सार्थक भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार की ओर से आधा दर्जन आई स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई। परिवहन कार्यालय दरभंगा के डीटीओ शशिशेखरम और उप डीटीओ स्नेहा अग्रवाल, मोटरयान निरीक्षक सिद्धार्थ शंकर पाठक और सतीश कुमार, पल्लवी कुमारी, प्रधान सहायक सुरेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम को विस्तार दिया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports