spot_img

Darbhanga-रसियारी मार्ग पर यात्री वाहनों के खिलाफ 11 को शंखनाद, अलीनगर मुख्य चौराहा पर दिखेगा सुबह 7 बजे दिखेगा विरोध

spot_img
- Advertisement -

अलीनगर, देशज टाइम्स। दरभंगा-रसियारी मार्ग में चलने वाले यात्री वाहनों की मनमानी के खिलाफ अब शंखनाद की तैयारी है। अधिक भाड़ा वसूली के खिलाफ आगामी 11 अक्टूबर की सुबह 7 बजे से अलीनगर मुख्य चौराहा को जाम कर विरोध जताया जाएगा। यह विरोध सांकेतिक होगा।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,यात्री भाड़ा निर्धारण संघर्ष समिति के सदस्यों द्वारा प्रदर्शन कर सांकेतिक रूप से सड़क मार्ग को बंद किया जाएगा.इस संबंध में सूचनार्थ प्रखंड विकास पदाधिकारी को संघर्ष समिति के सदस्य तबरेज कैसी, चंदन कुमार यादव,अल्ताफ हैदर समेत अन्य ने संयुक्त हस्ताक्षर से आवेदन दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News बिरौल के बेटे मेहताब ने किया कमाल- अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम ! फल बेचकर गुजारा करने वाले पिता का सिर गर्व से ऊंचा

समिति के सदस्यों का कहना है कि अलीपुर से दरभंगा की दूरी 40 किलोमीटर है जिसके लिए बस एवं अन्य वाहनों की ओर से 90 से 100 रुपए की वसूली की जाती है। वहीं, आशापुर की दूरी 12 किलोमीटर है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime 13 मुकदमों में वांटेड अपराधी राजगीर से धराया! दरभंगा-सीतामढ़ी पुलिस ने राहत की सांस ली

इसके लिए 40 से 50 रुपए की मनमानी वसूली की जाती है। रसियारी, घनश्यामपुर,पुनहद तथा पकड़ी चौक से भी दरभंगा का भाड़ा मनमानी तौर पर वसूल किया जाता है। जिसे, प्रशासन की ओर से निर्धारित किया जाना चाहिए।

प्रदर्शन एवं सड़क जाम कार्यक्रम में जिला पार्षद सुनीता यादव, प्रमुख प्रतिनिधि राजीव कुमार यादव, मुखिया मनेसुर रहमान, कांग्रेस नेता लुत्फुर रहमान डाबर एवं जन कल्याण कारी सह शिक्षा विकास मंच का भी समर्थन रहेगा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा वालों ध्यान दें! 13 और 14 अक्टूबर की रात इन 38 इलाकों में नहीं रहेगी बिजली, देखें आपका इलाका है या नहीं

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर LoC पर सेना का बड़ा एक्शन, लश्कर का खूंखार कमांडर समेत 4 आतंकी बारूदी सुरंग में उड़े

Jammu Kashmir Terrorist: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना ने बड़ी आतंकी साजिश नाकाम की है। नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर समेत चार आतंकी बारूदी सुरंग #JammuKashmirNews,#PoonchTerroristAttack,#LashkarETaiba

चौंकाने वाला खुलासा! मुजफ्फरपुर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ से लाखों की ठगी, इराक तक जुड़े तार, मास्टरमाइंड दबोचा |बड़े अंतरराज्यीय साइबर गिरोह बेपर्द

Muzaffarpur Cyber Crime: मुजफ्फरपुर साइबर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। यूपी से मास्टरमाइंड टिपू कुशवाहा गिरफ्तार हुआ #MuzaffarpurCyberCrime,#DigitalArrestFraud,#BiharPolice

त्योहारों से पहले बिहार में हड़कंप! खाद्य विभाग ने दुकानों पर मारा छापा, लाखों की मिठाई बर्बाद, लाइसेंस भी छीने

Bihar Food Safety: बिहार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों से पहले व्यापक अभियान चलाया है। पटना में कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर लाखों रुपये की एक्सपायरी मिठाई और दूषित खाद्य #BiharFoodSafety,#PatnaRaids,#FoodAdulteration

Darbhanga Durga Puja दुर्गा पूजा पर बड़ी खबर: दरभंगा प्रक्षेत्र DIG मनोज कुमार तिवारी का कड़ा फरमान! मधुबनी समस्तीपुर- दरभंगा में हाई अलर्ट| पढ़िए...

Darbhanga Durga Puja: दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने दुर्गा पूजा को लेकर दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने क #DarbhangaDurgaPuja,#BiharPolice,#ManojTiwariDIG